पटना में बिना बारिश डूबा शोरूम: बजाज और KTM की लाखों की बाइकें बर्बाद, सरकार पर आरोप

सगुना मोड़ इलाके में बिना बारिश जलभराव, व्यापारी बोले- निगम की लापरवाही से डूबा कारोबार

पटना में बिना बारिश डूबा शोरूम: बजाज और KTM की लाखों की बाइकें बर्बाद #bbn24 #bbn24tv

दानापुर खगौल रोड स्थित सगुना मोड़ पर बजाज-केटीएम बाइक शोरूम इन दिनों भारी जलजमाव की समस्या से जूझ रहा है। परिसर में पानी भरने से लाखों रुपये के वाहन और सामान बर्बाद हो गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि इससे उनकी बिक्री और रोजमर्रा का धंधा बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

अपार्टमेंट से छोड़ा गया पानी बना मुसीबत

शोरूम प्रबंधन का आरोप है कि पास के एक अपार्टमेंट से निकाला गया पानी सीधे उनके शोरूम की ओर मोड़ दिया गया, जिससे परिसर पूरी तरह डूब गया। उन्होंने सवाल उठाया कि हर साल लाखों रुपये टैक्स चुकाने के बावजूद सरकार और प्रशासन इस समस्या को हल करने में नाकाम साबित हो रहा है।

मंत्री ने किया था उद्घाटन, अब जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारी

इस शोरूम का उद्घाटन कुछ समय पहले ही राज्य सरकार के मंत्री सुमित सिंह ने किया था। बावजूद इसके, अब तक स्थायी समाधान नहीं मिल पाया है। शोरूम संचालकों ने पार्षद से लेकर दानापुर नगर परिषद तक शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई के बजाय अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं।

व्यवसायियों की नाराजगी और मांग

व्यवसायियों का कहना है कि लगातार जलजमाव से उन्हें लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद और प्रशासन से अपील की है कि तत्काल कार्रवाई कर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

Share This Article
Exit mobile version