पटना में 50 लाख की रहस्यमयी चोरी! इंजीनियर के बंद घर को चोरों ने बना डाला निशाना

CCTV में कैद हुए चोर, चेहरे ढके होने से पहचान मुश्किल, मोकामा गया था पूरा परिवार

Patna Engineer House Theft Worth 50 Lakhs Caught On Cctv
Patna Engineer House Theft Worth 50 Lakhs Caught On Cctv (Source: BBN24/Google/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • बंद घर को बनाया निशाना, चोरों ने खंगाल डाले हर कमरे के सामान
  • CCTV में कैद हुई वारदात, चोरों ने चेहरे छिपाकर दिया वारदात को अंजाम
  • 50 लाख की चोरी से सहमे लोग, पुलिस जांच में जुटी

पटना: राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की वृंदावन कॉलोनी में बुधवार रात एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है। जल संसाधन विभाग में कार्यरत इंजीनियर चंदन कुमार के बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लगभग ₹50 लाख की चोरी को अंजाम दिया।

घटना उस वक्त हुई जब पूरा परिवार मोकामा गया हुआ था। घर में लगे CCTV कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है, जिससे पुलिस को कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

ताला तोड़कर की चोरी, खंगाले घर के हर कोने

घटना के दौरान चोरों ने लोहे की खंटी से खिड़की और दरवाजे तोड़ डाले। उसके बाद घर में रखे गोदरेज अलमारी, पलंग, बक्सा, बॉक्स, यहां तक कि सूटकेस तक खोलकर उसमें रखे कीमती गहनों और सामान को चोरी कर लिया। CCTV फुटेज में चोरों की हलचल साफ दिखाई दे रही है लेकिन उन्होंने चेहरे पर सफेद कपड़ा ढक रखा था, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है।

पुनपुन नदी में छलांग मारते ही मचा हड़कंप: 8 दोस्त डूबे, 2 अब तक लापता

मोकामा से लौटे तो उड़ गए होश, पुलिस जांच में जुटी

इंजीनियर चंदन जब गुरुवार सुबह मोकामा से लौटे, तो घर की हालत देख हैरान रह गए। कमरों का सामान बिखरा हुआ था और अलमीरा टूटी हुई थी। उन्होंने तुरंत अगमकुआं थाने में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

थाना प्रभारी नीरज कुमार झा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। चोरी का कुल मूल्यांकन किया जा रहा है, हालांकि पीड़ित ने लगभग ₹50 लाख की संपत्ति के चोरी होने का अनुमान जताया है।

पुलिस को CCTV से सुराग मिलने की उम्मीद

पुलिस घर के साथ-साथ कॉलोनी और आस-पास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है। अब तक किसी चोर की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोरों ने पहले रेकी की थी और घर खाली होने की जानकारी मिलने पर इस वारदात को अंजाम दिया।

तेजस्वी की जमानत जब्त कराने की धमकी! अनंत सिंह की धमाकेदार वापसी से हलचल

स्थानीय लोगों में डर का माहौल

इस घटना के बाद कॉलोनी में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर चोर इतने आराम से बंद घर को निशाना बना सकते हैं, तो उनकी सुरक्षा को भी खतरा है।

Share This Article
Exit mobile version