महिला को बचाने छलांग लगाई… लेकिन पटना-धनबाद इंटरसिटी ने ले ली जान! बाढ़ स्टेशन पर दिल दहला देने वाला हादसा

बाढ़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला को बचाने में युवक ने गंवाई जान, पटना-धनबाद इंटरसिटी से कटकर मौत

Patna Dhanbad Intercity Accident Barh Station
Patna Dhanbad Intercity Accident Barh Station (Source: BBN24/Google/Social Media)

Patna-Dhanbad Intercity एक्सप्रेस से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला हादसा रविवार को Barh Railway Station पर हुआ। स्टेशन पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला को बचाने की कोशिश की लेकिन खुद की जान गंवा बैठा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आ रही थी, तभी एक महिला अचानक ट्रैक पार करने लगी। महिला को शायद ट्रेन आते नहीं दिखी। तभी प्लेटफॉर्म पर खड़े एक शख्स की नजर महिला पर पड़ी और उसने बिना समय गंवाए उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। युवक की कोशिशों से महिला तो बच गई लेकिन वो खुद ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस, स्टेशन पर लगी भीड़

हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक के पास जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान की जा रही है। घटना के चलते थोड़ी देर तक रेल संचालन प्रभावित रहा लेकिन बाद में ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि Barh Railway Station पर इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 के बीच किसी भी तरह की सुरक्षा घेराबंदी नहीं है जिसकी वजह से लोग आसानी से ट्रैक पार कर लेते हैं। लोगों ने मांग की है कि इस रूट पर जल्द ही अवैध ट्रैक क्रॉसिंग रोकने के लिए बैरिकेडिंग हो ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके।

रेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही!

यह हादसा रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही को भी उजागर करता है। अगर प्लेटफॉर्म के बीच पुख्ता इंतजाम होते तो शायद यह युवक अपनी जान ना गंवाता। प्रशासन को अब चेतना होगा और ऐसे हादसों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।

Share This Article
Exit mobile version