पटना में चौंकाने वाला खुलासा: 3 प्रेमिकाओं पर खर्च के लिए करता था चेन स्नैचिंग!

एसके पुरी पुलिस ने बदमाश को धर दबोचा, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 18 से ज्यादा मामले

Fevicon Bbn24
Patna Chain Snatching Lover 3 Girlfriends Arrested
Patna Chain Snatching Lover 3 Girlfriends Arrested (PC: BBN24/Social Media)

पटना: राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एसके पुरी पुलिस ने चेन झपटमारी करने वाले एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी के तीन प्रेमिकाएं हैं और वह उन्हीं पर खर्च करने के लिए लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

पुलिस ने आरोपी की पहचान मसौढ़ी निवासी संतोष कुमार के रूप में की है, जो फिलहाल पटना के गोला रोड में किराए के मकान में रहता था। संतोष पर एसके पुरी समेत कई थानों में करीब 18 मामले दर्ज हैं। वह पहले भी सचिवालय इलाके में चेन झपटमारी के आरोप में जेल जा चुका है।

CCTV से पकड़ा गया आरोपी

घटना 2 सितंबर की है, जब शिवपुरी मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने दवा कारोबारी की चेन झपटी थी। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच शुरू की। जांच में एक आरोपी की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई, जिसके बाद गुरुवार रात पुलिस ने उसे उसके किराए के कमरे से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसका साथी अभी फरार है।

प्रेमिकाओं पर खर्च करने के लिए अपराध

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसकी तीन गर्लफ्रेंड हैं और उन्हीं पर खर्च करने के लिए वह अपराध की राह पर चला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पहले भी कंकड़बाग, पत्रकार नगर, बुद्धा कॉलोनी, सचिवालय और कोतवाली थाना क्षेत्र में कई चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे चुका है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और उसके साथी की तलाश में छापेमारी जारी है।

Share This Article