रक्षाबंधन पर नीतीश का अनोखा संदेश, पेड़ों को बांधी राखी, कही दिल छू लेने वाली बात

पटना के इको पार्क में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांधकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्रियों संग किया पौधारोपण।

Fevicon Bbn24
Nitish Kumar Raksha Bandhan Tree Rakhi Green Message
Nitish Kumar Raksha Bandhan Tree Rakhi Green Message (Source: BBN24/Google/Social Media)

पटना: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के इको पार्क में एक अलग मिसाल पेश की। उन्होंने भाई की कलाई के बजाय धरती के जीवनदायी वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “जैसे हम भाई की रक्षा का संकल्प लेते हैं, वैसे ही हमें पेड़ों की रक्षा का भी प्रण लेना चाहिए।” उन्होंने इसे प्रकृति के प्रति भाईचारे और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।

नीलम देवी को कहा ‘खचरी’, मोकामा सीट पर पत्नी से नाराज़ क्यों हैं अनंत सिंह?

कार्यक्रम के दौरान इको पार्क में पौधारोपण भी किया गया। मंत्रियों और अधिकारियों ने भी पेड़ों को राखी बांधकर हरित भविष्य का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल ऐसे करें जैसे अपने परिवार के सदस्य की।

Share This Article