बिहार में मुखिया की बहू की रहस्यमयी मौत! दहेज में कार न देने पर गला दबाकर हत्या?

पश्चिम चंपारण में मुखिया की छोटी बहू की गला दबाकर हत्या, मायके वालों ने लगाया दहेज का आरोप

Mukhiya Bahu Murder Dowry Case Bihar
Mukhiya Bahu Murder Dowry Case Bihar (PC: BBN24/Social Media)

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दहेज को लेकर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चौतरवा थाना क्षेत्र के अहिरवलिया गांव में मुखिया शैल देवी की छोटी बहू की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। हत्या के बाद आरोपी ससुराल वाले फरार हो गए हैं।

मायके वालों का आरोप – “कार नहीं दी, इसलिए मार डाला”

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी मुखिया शैल देवी के बेटे अमित शाही से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में चार पहिया गाड़ी की लगातार मांग की जा रही थी।

परिजनों का आरोप है कि कार न मिलने पर मुखिया और उसके परिवारवालों ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम, जांच जारी

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बगहा अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल चौतरवा थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Share This Article
Exit mobile version