दरभंगा में गिरफ्तार मोहम्मद रिजवी: मोदी को गाली, ओवैसी का फैन या राजनीतिक साज़िश?

पीएम मोदी को मां की गाली देने वाले मोहम्मद रिजवी की गिरफ्तारी से दरभंगा में सियासी हलचल

Mohammad Rizvi Darbhanga Arrest Modi Abuse Owaisi Connection
Mohammad Rizvi Darbhanga Arrest Modi Abuse Owaisi Connection (PC: BBN24/Social Media)

बिहार के दरभंगा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने वाले मोहम्मद रिजवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कौन है मोहम्मद रिजवी?

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। वह पंक्चर बनाने और ड्राइवर का काम करता है। चार भाइयों में सबसे छोटा और चार बहनों का भाई रिजवी अक्सर AIMIM के कार्यक्रमों में जाता देखा गया है। बताया जा रहा है कि वह ओवैसी का प्रशंसक है और एनआरसी के खिलाफ आंदोलन में भी शामिल हो चुका है।

गाली का वीडियो वायरल, विपक्ष ने साधा निशाना

हाल ही में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान, सिमरी क्षेत्र में बने स्वागत मंच से रिजवी ने पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां पर अभद्र टिप्पणी की थी। यह वीडियो वायरल होते ही पूरे देश में बवाल मच गया। कांग्रेस और आरजेडी नेताओं का आरोप है कि यह भाजपा की साज़िश हो सकती है, जबकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही रिजवी से किसी भी प्रकार का संबंध होने से इनकार किया है।

पुलिस की जांच जारी, और गिरफ्तारियां संभव

पुलिस ने बताया कि वीडियो फुटेज से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। मंच बनाने वाले मोहम्मद नौशाद की भी तलाश जारी है। दरभंगा एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज किया गया और अब कई स्तरों पर जांच चल रही है।

सियासत गरमाई, पार्टियों ने झाड़ा पल्ला

जहाँ भाजपा के जिलाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी ने रिजवी से किसी भी संबंध से साफ इनकार किया है, वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनके पास भी रिजवी के पार्टी से जुड़ने का कोई सबूत नहीं है। फिलहाल इस पूरे मामले ने बिहार की राजनीति में नया तूफ़ान खड़ा कर दिया है।

Share This Article
Exit mobile version