नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे जैश के 3 आतंकी, पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

बिहार चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, तीन आतंकियों के फोटो और पहचान हुई साझा

Jaish Terrorists Infiltrate Bihar Through Nepal High Alert Issued
Jaish Terrorists Infiltrate Bihar Through Nepal High Alert Issued (PC: BBN24/Social Media)

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले खुफिया एजेंसियों को बड़ी चुनौती मिली है। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस आए हैं। इस इनपुट के बाद पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

कौन हैं ये तीन आतंकी?

पुलिस के अनुसार, जिन आतंकियों की पहचान हुई है उनमें शामिल हैं:

  • बहावलपुर का मोहम्मद उस्मान
  • उमरकोट का आदिल हुसैन
  • रावलपिंडी का हसनैन अली अवान

इन तीनों के पासपोर्ट डिटेल्स और फोटो भी सभी जिलों को भेज दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचे थे और वहीं से बिहार में घुसपैठ की आशंका जताई जा रही है।

बॉर्डर जिलों को मिले सख्त निर्देश

भागलपुर समेत नेपाल सीमा से सटे जिलों — अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र को सक्रिय करने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों ने क्या कहा?

पूर्णिया रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा:
“नेपाल बॉर्डर से तीन संदिग्ध आतंकियों के बिहार में घुसपैठ की सूचना मिली है। सुरक्षा और चौकसी को बढ़ा दिया गया है।”

पहले भी मिल चुका है पाकिस्तानी कनेक्शन

यह पहली बार नहीं है जब नेपाल बॉर्डर से आतंकी गतिविधि की खबर आई हो। पिछले साल मोतिहारी पुलिस ने बरहपुरा के रहने वाले नजरे सद्दाम को नेपाल बॉर्डर के पास जाली नोटों के साथ पकड़ा था। जांच में उसके पाकिस्तानी आतंकी संगठन से रिश्ते सामने आए थे। इस साल फरवरी में एनआईए ने उसके घर से कई अहम दस्तावेज जब्त किए थे।

चुनाव से पहले सुरक्षा में बढ़ी टेंशन

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इस घुसपैठ की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है। पुलिस व खुफिया विभाग लगातार बॉर्डर इलाकों पर निगरानी रख रहे हैं।

Share This Article
Exit mobile version