Bihar: रांची-गोड्डा एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवती ने दी जान, साथी युवक मोबाइल लेकर हुआ फरार

लखीसराय के बंशीपुर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन के सामने कूद गई युवती, युवक ने मोबाइल लेकर मौके से लगाई दौड़

Fevicon Bbn24
Girl Suicide Ranji Godda Train Boy Escaped With Phone Bihar News
(Source: Google/Social Media Sites)

Lakhisarai: बिहार के लखीसराय जिले से गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां किऊल-झाझा रेलखंड पर रांची-गोड्डा एक्सप्रेस (Ranchi-Godda Express) ट्रेन के सामने कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। यह हादसा बंशीपुर स्टेशन के पास हुआ, जहां युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के वक्त वह एक युवक के साथ स्टेशन पर टहल रही थी और फोन पर बात कर रही थी। उसी दौरान उसने अचानक रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़ लगा दी और तेज रफ्तार ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।

युवक मोबाइल लेकर हुआ गायब, पुलिस कर रही तलाश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती के साथ मौजूद युवक हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। युवती का मोबाइल फोन भी घटनास्थल से गायब है। स्थानीय लोगों का संदेह है कि वही युवक मोबाइल लेकर भागा है।

जमुई जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज देव ने पुष्टि की कि पुलिस मोबाइल की तलाश में जुटी है और युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

युवती की पहचान नहीं हो सकी, चेहरा क्षत-विक्षत

इस हादसे में युवती का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है। पुलिस अब आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट और CCTV फुटेज खंगाल रही है।


जांच जारी, कई सवालों के घेरे में युवक

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर युवती किससे बात कर रही थी? क्या युवक उसे आत्महत्या के लिए उकसा रहा था? या फिर मामला कुछ और है?

पुलिस इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद यात्रियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Share This Article