बम से उड़ाने की साजिश! मुंगेर रैली में चिराग पासवान का सनसनीखेज खुलासा, विपक्ष पर बड़ा आरोप

‘मैं शेर का बेटा हूं, डरता नहीं हूं’ - चिराग पासवान ने मुंगेर में विपक्ष पर बोला हमला, कहा- बिहार फर्स्ट एजेंडा खत्म करने की साजिश

Rohit Mehta Journalist
Chirag Paswan Bomb Threat Munger Rally Statement
Chirag Paswan Bomb Threat Munger Rally Statement (Source: BBN24/Google/Social Media)

Chirag Paswan ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। मुंगेर में आयोजित ‘नव संकल्प रैली’ के दौरान केंद्रीय मंत्री और LJP (Ram Vilas) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, “मुझे बम से उड़ाने की साजिश रची जा रही है ताकि Bihar First, Bihari First का एजेंडा खत्म हो जाए। लेकिन मैं Ram Vilas Paswan का बेटा हूं, डरने वालों में से नहीं हूं।”

चिराग पासवान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले मेरे परिवार को टारगेट किया गया, फिर मेरी पार्टी और अब मुझे। उन्होंने कहा कि हाल ही में Instagram के एक अकाउंट से उन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। “मैं झुकने वाला नहीं हूं, टूटने वाला नहीं हूं। बिहार को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वालों से मैं अकेले लड़ता रहूंगा।”

जनसुराज के पोस्टर वाली बोलेरो से निकली बंटी-बबली शराब! हादसे के बाद फरार ड्राइवर ने छोड़ी बड़ी साजिश की पटकथा

‘जाति-धर्म की राजनीति करने वालों से होशियार रहें बिहारी’

चिराग ने रैली में साफ कहा कि विपक्ष बिहार के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा, “विपक्षी पार्टियां जानती हैं कि जिस दिन बिहारी जाति और धर्म से ऊपर उठ गया, बिहार विकास में सबसे आगे होगा। इसलिए वे षड्यंत्र रच रहे हैं। लेकिन मैं उन्हें कामयाब नहीं होने दूंगा।”

उन्होंने 90 के दशक के नेतृत्व को बिहार की पिछड़ेपन की वजह बताया। चिराग ने कहा, “आज भी बिहार के युवा रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। उनकी अगली पीढ़ी भी दूसरे राज्यों में बस रही है। आखिर कब तक बिहारी अपनी पहचान के लिए संघर्ष करता रहेगा?”

Bihar में कांग्रेस का ‘रोजगार मेला’ निकला सबसे बड़ा धोखा! नौजवानों को ठगा, हंगामा और हमले ने खोली पार्टी की पोल

राजद पर कसा तंज, बोले- जिन्होंने बिहार को लूटा वही अब ज्ञान दे रहे

इस दौरान चिराग पासवान ने राजद पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सत्ता में रहते हुए बिहार को लूटा, वही अब जाति-धर्म की राजनीति कर रहे हैं। चिराग ने कहा कि वे Nitish Kumar की पुलिस पर भी सवाल उठा चुके हैं कि अपराधी खुलेआम पैसे पहुंचा रहे हैं और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।

इस मौके पर उनके साथ जमुई से सांसद और जीजा Arun Bharti और समस्तीपुर से सांसद Shambhavi Choudhary भी मौजूद रहीं। रैली में भारी भीड़ उमड़ी, जिसने चिराग के हर शब्द पर तालियां बजाकर समर्थन जताया।

20 KM लंबा रहस्यमयी पिंड! क्या एलियंस ने धरती पर नजर रखने भेजा यान? नासा की खोज से मचा हड़कंप

Share This Article