पटना: बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) अभियान के दौरान युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। चुनाव आयोग को अब तक कुल 1,98,660 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें ज्यादातर 18 वर्ष से ऊपर के नए मतदाता हैं जो पहली बार मतदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।
दावों और आपत्तियों की भरमार
1 अगस्त को जारी किए गए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर अब तक 60,010 दावे और आपत्तियां दर्ज हुई हैं। इनमें से 2,394 मामलों का निपटारा कर दिया गया है जबकि बाकी को निर्धारित समय सीमा यानी सात दिनों के भीतर सुलझा लिया जाएगा।
पार्टियों के एजेंट रहे खामोश
दिलचस्प बात यह है कि राज्य की 12 मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों ने 1,60,813 बूथ लेवल एजेंट्स (BLAs) नियुक्त किए हैं। इसके बावजूद अब तक किसी भी एजेंट ने मतदाता सूची पर दावा या आपत्ति दर्ज नहीं कराई है।


