Bihar Vidhansabha का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होते ही सियासी उबाल पर पहुंच गया। सदन में जैसे ही स्पीकर Nand Kishore Yadav ने उद्घाटन भाषण शुरू किया, विपक्षी दलों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। RJD विधायक ने तो यहां तक कह दिया कि BJP हत्या करवा रही है, जिससे सत्ता पक्ष सकते में आ गया। ‘लोकतंत्र की हत्या’ का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने सदन को हिलाकर रख दिया।
आखिरी सत्र में सरकार और विपक्ष की आर-पार की लड़ाई
17वीं विधानसभा का यह आखिरी मानसून सत्र महज 5 दिन चलेगा, लेकिन इसका राजनीतिक तापमान चरम पर है। क्योंकि साल के अंत में Bihar Assembly Elections होने हैं, ऐसे में विपक्ष इसे सरकार को घेरने का आखिरी मौका मान रहा है।
विपक्ष ने साफ कर दिया है कि वह मतदाता सूची में गड़बड़ी, रोजगार के झूठे वादे, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और ‘SIR प्रकरण’ जैसे मुद्दों पर सरकार को बुरी तरह घेरने वाला है।
सरकार की योजना, 12 अहम विधेयकों पर फोकस
इधर Nitish Kumar सरकार इस सत्र में युवाओं, बेरोजगारों, रैयतों और श्रमिकों से जुड़े कुल 12 महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इसमें 4 नए बिल और 8 संशोधन बिल शामिल हैं। सरकार चाहती है कि विधानसभा और विधान परिषद से इन बिलों को पास कराकर कानून में बदला जाए।
स्पीकर ने दी सभी पक्षों को नसीहत
स्पीकर Nand Kishore Yadav ने सभी विधायकों से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही को प्रभावी और सार्थक बनाने में सभी पक्ष सहयोग करें।
राजनीतिक तपिश बढ़ने के पूरे आसार
बहरहाल, इस छोटे लेकिन गरम सत्र में सत्ता पक्ष जहां अपनी विकास योजनाओं का बखान करेगा, वहीं विपक्ष इसे सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के आखिरी मंच के तौर पर देख रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच आर-पार की लड़ाई तय है।



