बिहार के बेतिया जिले में एसएसबी और पुलिस ने मिलकर नेपाल से भारत में अवैध तरीके से घुस रहे पांच विदेशी नागरिकों को दबोच लिया। इनमें चार Sudan के और एक Bolivia का नागरिक शामिल है। इनके साथ स्थानीय सहयोगी Shatrughan Yadav भी पकड़ा गया।
बरामद हुए धार्मिक ग्रंथ और नकली दस्तावेज
गिरफ्तार विदेशी नागरिकों के पास से उर्दू की धार्मिक किताबें, फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड, 30 हज़ार भारतीय रुपये, पांच मोबाइल और बस टिकट बरामद किए गए। जांच एजेंसियों को शक है कि ये लोग किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं।
पटना जाने की थी तैयारी
डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में Ahmed Mohammad, Mohammad Ahmed, Osman Alwid, Mohammad Kamil (Sudan) और Miguel Solono Chavez (Bolivia) शामिल हैं। ये सभी घोड़ासहन बस स्टैंड से पटना जाने की फिराक में थे।
एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
स्थानीय व्यक्ति शत्रुघ्न यादव ने इन विदेशियों की मदद की थी। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि क्या ये विदेशी नेपाल की जेल से फरार कैदी हैं या फिर किसी अन्य मकसद से भारत आए थे। बरामद मोबाइल और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।


