बिहार में महिलाओं से 50-50 हजार की ठगी! फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने की करोड़ों की ठगी, फिर हुआ फरार

मोतिहारी के सुगौली में Jeevan Jyoti Micro Finance Association नामक फर्जी फाइनेंस कंपनी ने महिलाओं को 50,000 रुपये का लोन देने का झांसा देकर ऐंठे हजारों रुपये

Fevicon Bbn24
Bihar Micro Finance Fraud Women Cheated Motihari
(Source: Google/Social Media Sites)
मुख्य बातें (Highlights)
  • घर से चला रही थी फर्जी कंपनी, लोन और सामान देने का दिया था लालच
  • आरोपियों के नाम आए सामने, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
  • पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से की न्याय की गुहार

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले के सुगौली नगर परिषद क्षेत्र के बंगरा गांव, वार्ड संख्या 20 में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। Jeevan Jyoti Micro Finance Association नामक एक फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो गई।

यह फर्जी कंपनी मकान मालिक उदय झा के घर से संचालित की जा रही थी। महिलाओं को झांसा दिया गया कि कुछ हजार रुपये जमा करने पर उन्हें घरेलू सामान और 50,000 रुपये तक का लोन किस्तों में मिलेगा।

सैकड़ों महिलाओं को झांसे में लेकर की गई ठगी

फाइनेंस कर्मियों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि पैसा जमा करने के अगले ही दिन उनके बैंक खातों में ₹50,000 ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस लालच में सैकड़ों महिलाएं आ गईं और किसी ने ₹2,500, किसी ने ₹4,200 तो किसी ने सिलाई मशीन के नाम पर ₹8,000 तक जमा कर दिए।

घर से चला रही थी फर्जी कंपनी, लोन और सामान देने का दिया था लालच

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि महिलाओं ने किसी से उधार लेकर, तो किसी ने घर का सामान बेचकर ये पैसे जमा किए थे। जब तय तारीख पर भुगतान नहीं हुआ और कंपनी के कर्मी अनुराग कुमार और सत्यम कुमार लापता हो गए, तो धोखाधड़ी का शक गहराया।

आरोपियों के नाम आए सामने, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद महिलाओं ने स्थानीय थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ठगी की शिकार महिलाओं में सोनी देवी, झुनी देवी, आशा देवी, पूजा देवी, तारा देवी, छोटी देवी, शिवरात्रि देवी, हनू देवी, कलिमा खातून, और उर्मिला देवी सहित सैकड़ों नाम सामने आए हैं।

पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से की न्याय की गुहार

पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मामले में गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article