बिहार सरकार की नई योजना: बिना लाइन लगे बुक करें बस टिकट, सिर्फ इस App से खुला सफर का ‘डिजिटल दरवाजा’

अब बस टिकट बुकिंग के लिए न टिकट खिड़की की भीड़, न एजेंट का झंझट - जानिए बिहार सरकार की इस नई ऑनलाइन सुविधा का पूरा प्रोसेस

Bihar Government Bus Online Ticket Booking App
Bihar Government Bus Online Ticket Booking App (Source: BBN24/Google/Social Media)

बिहार में यात्रा का अनुभव अब पूरी तरह बदलने वाला है। Bihar Government Bus ने बसों की टिकट बुकिंग प्रक्रिया को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। अब यात्री Worldline App और जल्द आने वाले Bihar State Road Transport Corporation (BSRTC) के आधिकारिक मोबाइल एप से सीटें बुक कर सकेंगे। इससे अब टिकट काउंटर पर लंबी लाइनें इतिहास बनने जा रही हैं।

शनिवार को Bihar State Road Transport Corporation (BSRTC) और Canara Bank के बीच इस सुविधा के लिए एमओयू साइन हुआ। समझौते पर निगम के प्रशासक Atul Kumar Verma और केनरा बैंक के महाप्रबंधक Ajay Kumar ने हस्ताक्षर किए।

परिवहन मंत्री ने बताया आम जनता के लिए राहत की पहल

राज्य की परिवहन मंत्री Sheela Kumari ने इसे आम जनता, प्रवासी श्रमिकों और पर्व-त्योहारों में घर लौटने वालों के लिए बड़ी सुविधा बताया। वहीं, प्रशासक अतुल वर्मा ने बताया कि फिलहाल 804 सरकारी बसें रोज़ाना 56,000 से ज्यादा यात्रियों को सफर करा रही हैं, जिससे निगम को प्रतिदिन ₹34 लाख का राजस्व प्राप्त हो रहा है।

जल्द आएंगी 80 पिंक बसें और 500 AC-Non AC इंटरस्टेट बसें

निकट भविष्य में बिहार में 80 पिंक बसें, 500 अंतरराज्यीय AC और Non-AC बसें, साथ ही 400 PM e-Bus सड़क पर उतरने वाली हैं। इनमें रेलवे की तरह एडवांस टिकट बुकिंग, सीट चयन, रूट की पूरी जानकारी और डिजिटल टिकटिंग की सुविधा मिलेगी।

पेमेंट ऑप्शन से लेकर मेट्रो कार्ड तक, हर सुविधा एक क्लिक में

यात्रियों के पास पेमेंट के लिए कैश, कार्ड, नेट बैंकिंग, QR कोड और मेट्रो कार्ड जैसे कई विकल्प उपलब्ध होंगे। यानी सफर अब सिर्फ गंतव्य तक नहीं, बल्कि तकनीक के साथ बिहार की प्रगति का हिस्सा होगा।

Share This Article
Exit mobile version