सीमा सिंह का नामांकन रद्द! बिहार चुनाव से पहले NDA को लगा बड़ा झटका

बिहार चुनाव 2025 से पहले भोजपुरी अभिनेत्री और LJP प्रत्याशी सीमा सिंह की उम्मीदवारी रद्द, NDA में मचा हड़कंप

Bihar Election 2025 Seema Singh Nomination Cancel Nda Crisis
Bihar Election 2025 Seema Singh Nomination Cancel Nda Crisis (PC: BBN24/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन रद्द, NDA में हड़कंप।
  • मढ़ौरा सीट से LJP प्रत्याशी के बाहर होने पर बदला चुनावी समीकरण।
  • अब आरजेडी और जनसुराज पार्टी में होगा कड़ा मुकाबला।

बिहार चुनाव 2025: बिहार में सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। हर दिन नए राजनीतिक समीकरण बनते और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। छपरा जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

चिराग पासवान को लगा करारा झटका

भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सीमा सिंह ने हाल ही में चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से राजनीति में कदम रखा था। पार्टी में शामिल होने के बाद चिराग पासवान ने उनका जोरदार स्वागत किया था। लेकिन नामांकन रद्द होने के बाद अब एनडीए में निराशा का माहौल है। बताया जा रहा है कि नामांकन पत्र की जांच के दौरान कुछ तकनीकी खामियां पाई गईं, जिसके चलते निर्वाचन अधिकारी ने उनका फॉर्म अमान्य घोषित कर दिया।

आरजेडी और जनसुराज पार्टी में बढ़ा मुकाबला

मढ़ौरा विधानसभा सीट पर अब मुकाबला रोमांचक होने वाला है। सीमा सिंह के नामांकन रद्द होने के बाद अब यह सीट आरजेडी और जनसुराज पार्टी के बीच सीधी टक्कर में बदल गई है। आरजेडी की ओर से वर्तमान विधायक जितेंद्र कुमार राय मैदान में हैं, जबकि जनसुराज पार्टी ने अपने उम्मीदवार को जोरदार तरीके से चुनावी मैदान में उतारा है।
जानकारी के अनुसार, इस सीट पर मतदान का पहला चरण 6 से 11 नवंबर के बीच होगा और नामांकन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है।

Share This Article
Exit mobile version