Bihar Cabinet Expansion: Samrat Choudhary ने बिहार कैबिनेट विस्तार से पहले Nitish Kumar से मुलाकात की. इस बैठक में Rajiv Ranjan Singh भी मौजूद रहे. माना जा रहा है कि इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम चर्चा हुई है.
पटना स्थित 1 अणे मार्ग पर हुई इस मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को फ्लोर टेस्ट जीतने पर बधाई दी. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में आगे की राजनीतिक रणनीति और कैबिनेट विस्तार को अंतिम रूप देने पर बातचीत हुई.
4 मई के बाद हो सकता है विस्तार
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार 4 मई के बाद ही हो सकता है. इसकी बड़ी वजह अन्य राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी—के चुनाव परिणाम हैं, जो 4 मई को आने वाले हैं.
ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार में मंत्रियों का शपथ ग्रहण 5 या 6 मई को हो सकता है.
NDA में सभी दलों को मिलेगी हिस्सेदारी
बिहार में पहली बार बनी भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में National Democratic Alliance (NDA) के सभी घटक दलों को संतुलित प्रतिनिधित्व मिलने के संकेत हैं.
पिछली सरकार की तरह भाजपा, जदयू, हम, लोजपा (रा) और अन्य सहयोगी दलों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा किया जा सकता है.
नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना
इस बार कैबिनेट विस्तार में कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है. खासकर युवा विधायकों को शामिल कर राजनीतिक संदेश देने की रणनीति पर विचार हो रहा है.
विभागों को लेकर फंसा पेंच
सूत्रों के अनुसार, कुछ अहम विभागों को लेकर सहमति बननी बाकी है.
- गृह विभाग पर जदयू का दावा
- वित्त, ग्रामीण विकास, पथ निर्माण, जल संसाधन जैसे विभागों में फेरबदल की संभावना
दिल्ली में भी हुई थी अहम बैठक
हाल ही में सम्राट चौधरी ने Narendra Modi और भाजपा अध्यक्ष Nitin Nabin से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार से पहले उनकी मुलाकात Amit Shah से भी हो सकती है.
बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर अब सियासी हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इसका औपचारिक ऐलान होने की उम्मीद है.


