बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। बदमाशों ने खिड़की का शीशा तोड़कर किराए के घर में सो रही BA तृतीय वर्ष की छात्रा तन्नू कुमारी (22) का गला रेत दिया। वारदात में बेटी को बचाने की कोशिश कर रही मां प्रतिभा देवी भी घायल हो गईं।
खिड़की से घुस आए अपराधी
पुलिस के मुताबिक, घर की खिड़की में ग्रिल नहीं लगी थी। इसी का फायदा उठाकर तीन अज्ञात अपराधी अंदर दाखिल हुए और छात्रा पर हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही तन्नू की मौत हो गई।
पीड़िता पढ़ाई के लिए रहती थी किराए के मकान में
मूल रूप से पूर्वी चंपारण के डोलमा गांव की रहने वाली तन्नू अपनी मां के साथ मीनापुर में किराए पर रह रही थी। पिता भरत प्रसाद डोलमा में ही रहते हैं जबकि ननिहाल कांटी के मुस्तफापुर में है।
पुलिस जांच में जुटी
ग्रामीण SP राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं।
मां की शिकायत पर दर्ज हुई FIR
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि घर में घुसे दो बदमाश दुबले-पतले थे और उनका एक साथी बाहर खड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है।


