बांका में दर्दनाक हादसा: घरेलू कलह से तंग महिला ने बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग

पति और सास के झगड़े ने छीनी तीन ज़िंदगियाँ, गांव में पसरा मातम

Fevicon Bbn24
Banka Woman Jumps In Well With Children
(Source: Google/Social Media Sites)

Banka: बिहार के बांका जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। चान्दन थाना क्षेत्र के बिहायी गांव में मंगलवार रात एक महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस आत्मघाती कदम के चलते तीनों की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई।

इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है, वहीं मृतकों के घर में कोहराम मचा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

सास से कहासुनी के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान चंदन यादव की पत्नी के रूप में हुई है। मंगलवार रात उसका अपनी सास के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस विवाद के बाद महिला ने गुस्से में घर छोड़ा और अपने दो बच्चों को साथ लेकर गांव के पास स्थित कुएं में कूद गई।

गांव वालों और परिवार को जब तक इसकी भनक लगी, तब तक देर हो चुकी थी। बुधवार सुबह तीनों के शव कुएं में तैरते मिले।

पुलिस ने शव को निकाला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मौके पर पहुंचे चान्दन थाना प्रभारी विष्णुदेव कुमार ने बताया कि महिला और बच्चों के शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

गांव में शोक का माहौल, मासूमों की मौत ने झकझोरा

एक साथ तीन मौतों ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

Share This Article