2026 Renault Kwid भारत में लॉन्च, कीमत ₹4.53 लाख से शुरू, CNG और AMT का भी विकल्प

2026 Renault Kwid Launched In India Price Features Cng Specifications
2026 Renault Kwid Launched In India Price Features Cng Specifications (PC: BBN24/Social Media)

नई दिल्ली: फ्रेंच कार निर्माता Renault ने भारतीय बाजार में अपनी अपडेटेड 2026 Renault Kwid लॉन्च कर दी है। इस एंट्री-लेवल हैचबैक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.53 लाख रखी गई है। नई Kwid को Evolution और Climber ट्रिम्स में पेश किया गया है। कंपनी ने इस बार फैक्ट्री-अप्रूव्ड CNG किट का विकल्प भी उपलब्ध कराया है।

2026 Renault Kwid की कीमत

नई Renault Kwid के Evolution मैनुअल वेरिएंट की कीमत ₹4.53 लाख से शुरू होती है, जबकि Evolution AMT की कीमत ₹4.90 लाख है। वहीं Climber मैनुअल वेरिएंट ₹5.15 लाख और Climber AMT वेरिएंट ₹5.61 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।

मैनुअल वेरिएंट के साथ ग्राहक ₹70,450 अतिरिक्त देकर कंपनी की अधिकृत वर्कशॉप से CNG किट भी लगवा सकते हैं। इस किट पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी मिलेगी।

डिजाइन में मिले छोटे बदलाव

2026 Kwid में नया 3D Renault लोगो और नए ड्यूल-टोन व्हील कवर दिए गए हैं। पीछे की ओर ‘Kwid’ बैजिंग को भी नए सिल्वर फिनिश के साथ अपडेट किया गया है। बाकी एक्सटीरियर डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है।

फीचर्स और इंटीरियर

नई Kwid के केबिन में Kiger से लिया गया नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके अलावा 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Wired Android Auto और Apple CarPlay, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल एसी और चारों पावर विंडो जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सेफ्टी पर भी दिया गया ध्यान

बेस Evolution वेरिएंट में ड्यूल एयरबैग दिए गए हैं, जबकि टॉप Climber वेरिएंट में 6 एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा रियर पार्किंग कैमरा, पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल स्टार्ट असिस्ट (AMT वेरिएंट), ABS के साथ EBD, सीटबेल्ट रिमाइंडर और कीलेस एंट्री जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं।

इंजन और ट्रांसमिशन

नई Renault Kwid में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 69hp की पावर और 92.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प उपलब्ध है।

Share This Article
Exit mobile version