USS Rafael Peralta: United States Central Command (CENTCOM) ने समुद्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS Rafael Peralta के जरिए एक ईरानी जहाज को रोक लिया है. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह जहाज ईरान के एक बंदरगाह की ओर बढ़ रहा था, जिसे 24 अप्रैल को इंटरसेप्ट किया गया.
ईरान के खिलाफ सख्त समुद्री नाकेबंदी
पेंटागन में हुई ब्रीफिंग के दौरान ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन Dan Kane ने कहा कि अमेरिका, Iran के खिलाफ सख्त समुद्री नाकेबंदी जारी रखेगा. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के आदेश पर ईरान के बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले जहाजों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
‘डार्क फ्लीट’ के खिलाफ बड़ा एक्शन
United States Department of Justice (DOJ) के सहयोग से अमेरिकी सेना 8 अप्रैल से संदिग्ध ‘डार्क फ्लीट’ जहाजों के खिलाफ अभियान चला रही है. अब तक 34 जहाजों को रोका जा चुका है या वे खुद ही वापस लौट गए हैं.
हेलीकॉप्टर से मरीन कमांडो का ऑपरेशन
अमेरिकी सेना के अनुसार, चेतावनी के बावजूद नहीं रुकने वाले जहाजों पर मरीन कमांडो हेलीकॉप्टर से उतरकर कार्रवाई कर रहे हैं. एक ऐसे ही ऑपरेशन में ‘टूस्का’ नाम के जहाज को कब्जे में लिया गया, जो फिलहाल अमेरिकी हिरासत में है.
तेल टैंकर भी हुए जब्त
अमेरिका ने इस अभियान को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र तक बढ़ा दिया है. 20 अप्रैल को ‘Tiffany’ नाम के टैंकर को रोका गया, जिसमें करीब 20 लाख बैरल ईरानी तेल था. इसके अलावा 22 अप्रैल को ‘Majestic X’ नाम के एक और टैंकर को भी जब्त किया गया.
हर जहाज पर कड़ी नजर
CENTCOM के मुताबिक, यह नाकेबंदी किसी भी देश के जहाज पर लागू होती है, जो ईरान से जुड़ा हुआ है. अमेरिकी सेना अब हर संदिग्ध जहाज को ट्रैक कर रही है और जरूरत पड़ने पर उसे रोकने की तैयारी में है.
इस पूरे घटनाक्रम ने अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है, जिससे वैश्विक समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ रही है.


