जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

Fevicon Bbn24
Japan Earthquake 7 5 Magnitude Tsunami Warning Issued
Japan Earthquake 7 5 Magnitude Tsunami Warning Issued (PC: BBN24/Social Media)

सोमवार को Japan के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी का खतरा मंडराने लगा है. अधिकारियों ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में था और इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर मापी गई है. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, 3 मीटर (करीब 9.84 फीट) तक ऊंची सुनामी लहरें उठने की आशंका जताई गई है, जिससे कई तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है.

इन इलाकों में ज्यादा खतरा

विशेष रूप से Iwate, Aomori और Hokkaido प्रांतों में ऊंची लहरों के टकराने की संभावना जताई गई है. प्रशासन ने इन इलाकों के लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.

जापान के मौसम विभाग ने होक्काइडो और इवाते क्षेत्रों के लिए आधिकारिक रूप से सुनामी चेतावनी जारी की है. राहत और बचाव एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और तटीय इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है.

हाई अलर्ट पर जापान

जापान में 7 या उससे अधिक तीव्रता के भूकंप को बेहद गंभीर माना जाता है. सरकारी प्रसारक NHK के अनुसार, आओमोरी तट से करीब 50 किलोमीटर दूर समुद्र में हलचल देखी गई है, जिससे सुनामी के खतरे की पुष्टि और बढ़ गई है.

सोशल मीडिया पर समुद्र से जुड़े कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिनमें जहाजों को तेजी से किनारे की ओर आते देखा जा सकता है. स्थिति को देखते हुए पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील कर रहा है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.

Share This Article