केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अब बच्चों और किशोरों को आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट (Aadhaar Card Biometric Update) कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। पहले इसके लिए 50 रुपये फीस लगती थी, लेकिन अब यह पूरी तरह मुफ्त कर दिया गया है।
किन उम्र के बच्चों पर लागू होगा नया नियम?
UIDAI की गाइडलाइन के मुताबिक यह सुविधा 5 से 7 साल और 15 से 17 साल के बच्चों के लिए लागू होगी। सरकार ने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट को अनिवार्य कर दिया है, ताकि उनकी पहचान सही और सुरक्षित बनी रहे।
कैसे कराएं Aadhaar Biometric Update
- सबसे पहले नजदीकी आधार नामांकन केंद्र जाएं।
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या mAadhaar मोबाइल ऐप से केंद्र का पता निकालें।
- आधार नामांकन/अपडेट फॉर्म भरें और जमा करें।
- इसके बाद फिंगरप्रिंट स्कैन या आईरिस स्कैन के जरिए बायोमेट्रिक डेटा अपडेट होगा।
सरकार ने राज्यों को जारी किए निर्देश
UIDAI ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट्स को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अब लाखों परिवारों को इस फैसले से सीधी राहत मिलेगी।


