बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे सैकड़ों मजदूर

गैस रिसाव के बाद फायर ब्रिगेड और ईएमडी की टीम ने हालात पर काबू पाया, सभी कर्मचारी सुरक्षित

Fevicon Bbn24
Bokaro Steel Plant Gas Leak Incident
Bokaro Steel Plant Gas Leak Incident (PC: BBN24/Social Media)

बोकारो (झारखंड): बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। सीआरएम 03 (CRM 03) यूनिट में अचानक गैस रिसाव होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तेज़ गंध फैलते ही अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

गैस रिसाव से मचा हड़कंप

घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। अचानक गैस लीक होने पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने शोर मचाया और सभी ने तुरंत सुरक्षित स्थान पर शरण ली। गनीमत रही कि सभी मजदूर समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

फायर ब्रिगेड और ईएमडी टीम की तैनाती

गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और ईएमडी की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि सीआरएम 03 के एआरपी-3 (ARP-3) में ड्रेन पोर्ट की पाइपलाइन में छेद होने से गैस रिसाव हुआ। टीम ने तुरंत वाल्व बंद कर हालात काबू में किए।

स्थिति अब सामान्य

बीएसएल (BSL) के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि इएमडी और सुरक्षा अभियंत्रण विभाग की टीम ने प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया और पाइपलाइन को बंद कर दिया गया। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।

Share This Article