ट्रंप के करीबी चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी डिबेट में फैली दहशत

अमेरिका के यूटा वैली यूनिवर्सिटी में ट्रंप के सहयोगी चार्ली कर्क पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगते ही मौके पर मौत

Fevicon Bbn24
Charlie Kirk Murder Trump Aide Shot Dead University Debate
Charlie Kirk Murder Trump Aide Shot Dead University Debate (PC: BBN24/Social Media)

अमेरिका में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई जब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और Turning Point USA के संस्थापक चार्ली कर्क (Charlie Kirk) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना यूटा (Utah) स्थित यूटा वैली यूनिवर्सिटी (Utah Valley University) में डिबेट कार्यक्रम के दौरान हुई।

गोलीबारी के बीच गिरे चार्ली कर्क

जानकारी के मुताबिक, 31 वर्षीय चार्ली कर्क छात्रों को संबोधित कर रहे थे और गन वायलेंस (Gun Violence) पर बोल ही रहे थे कि अचानक पास की इमारत से गोली चली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कर्क को गर्दन में गोली लगी और वह मंच पर गिर पड़े। सुरक्षा टीम ने तुरंत कार्यक्रम रोक दिया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रंप का भावुक बयान

इस दर्दनाक घटना पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया X पर शोक जताया। उन्होंने लिखा:
“अमेरिका के युवाओं को समझने वाला चार्ली जैसा कोई नहीं था। हम सब उन्हें प्यार और सम्मान देते थे। मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी एरिका और परिवार के साथ हैं। चार्ली, हम तुम्हें कभी नहीं भूलेंगे।”

अमेरिका में झंडे झुकाए गए

व्हाइट हाउस ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार्ली कर्क के सम्मान में पूरे अमेरिका में झंडों को आधा झुकाने का आदेश जारी किया है।

जांच जारी

वैली यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना संबोधन शुरू होने के 20 मिनट बाद घटी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इमारत को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोलीबारी किसने और क्यों की।

Share This Article