सिगरेट, शराब और पार्टी विवाद! शशि थरूर ने महुआ मोइत्रा को बताया ‘बच्ची जैसी’

शशि थरूर और महुआ मोइत्रा की वायरल तस्वीरों ने मचाया बवाल, थरूर बोले- "ये घटिया राजनीति है"

Fevicon Bbn24
Shashi Tharoor Mahua Moitra Party Controversy
Shashi Tharoor Mahua Moitra Party Controversy (PC: BBN24/Social Media)

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अक्सर अपनी अंग्रेज़ी और सोशल मीडिया पर महिलाओं संग तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार विवाद की वजह बनी उनकी और तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की कुछ पुरानी तस्वीरें, जो एक पार्टी के दौरान ली गई थीं और बाद में इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुईं।

पार्टी की तस्वीरों से उठा विवाद

इन तस्वीरों में थरूर और महुआ एक डिनर पार्टी में नज़र आ रहे थे, जहां कई लोग हाथों में शराब के गिलास और सिगरेट लिए दिखाई दिए। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और विभिन्न वर्गों से तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

थरूर का बचाव – “वह मेरे लिए बच्चे जैसी हैं”

शशि थरूर ने इन तस्वीरों पर खुलकर सफाई देते हुए कहा,
“यह सिर्फ़ एक जन्मदिन की पार्टी थी, जिसे जानबूझकर विवादित रंग दिया जा रहा है। महुआ मुझसे करीब 20 साल छोटी हैं और मैं उन्हें हमेशा एक बच्चे जैसा मानता हूं।”

“निजी मुलाकात नहीं, बस जन्मदिन की पार्टी थी”

थरूर ने बताया कि उस रात महुआ मोइत्रा का जन्मदिन मनाया जा रहा था, जिसमें उनकी बहन समेत लगभग 15 लोग मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तस्वीरों को जानबूझकर क्रॉप कर ऐसा दिखाया गया, मानो यह कोई गुप्त मुलाकात रही हो।

महुआ मोइत्रा का पलटवार

महुआ मोइत्रा ने भी इस विवाद पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया पर मेरी तस्वीरों को बीजेपी की ट्रोल टीम गलत तरीके से फैला रही है। सच ये है कि मुझे तंबाकू से एलर्जी है। उस दिन मैंने सिर्फ़ फोटो खिंचवाने के लिए हाथ में सिगरेट ली थी।”

थरूर का बयान – “यह घटिया राजनीति है”

वरिष्ठ कांग्रेस नेता थरूर ने साफ कहा कि वह इस मामले को तूल नहीं देना चाहते क्योंकि यह केवल ‘घटिया राजनीति’ है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ये वाकई निजी मुलाकात होती, तो तस्वीरें खींची किसने?

Share This Article