म्यूनिख ऑटो शो में Mercedes-Benz ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV GLC के नए इलेक्ट्रिक वर्ज़न से पर्दा उठाया है। कंपनी ने साफ किया है कि नई GLC इलेक्ट्रिक (BEV) सबसे पहले लॉन्च होगी।
800-वोल्ट सिस्टम और 700 KM रेंज
नई Mercedes GLC EV को 800-वोल्ट इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर 700 किलोमीटर (435 माइल) से अधिक की रेंज देगी। यह इसे BMW iX3 के लिए सीधी चुनौती बनाती है।
BMW iX3 को सीधी चुनौती
SUV मार्केट में BMW iX3 पहले से मौजूद है, लेकिन Mercedes ने ज्यादा पावरफुल रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ उसे टक्कर देने की तैयारी कर ली है।
हाई-टेक फीचर्स और दमदार डिज़ाइन
मर्सिडीज की यह नई SUV न सिर्फ परफॉर्मेंस में बेहतर होगी बल्कि लक्ज़री डिज़ाइन, हाई-टेक कनेक्टिविटी और फास्ट चार्जिंग सिस्टम के साथ आने वाली है।



