सैमसंग Galaxy S25 FE लॉन्च: AI और धांसू फीचर्स के साथ धमाकेदार एंट्री!

गैलेक्सी AI, 12MP सेल्फी कैमरा और 4900mAh बैटरी के साथ Samsung का नया स्मार्टफोन बना खास

Rohit Mehta Journalist
Samsung Galaxy S25 Fe Launch
Samsung Galaxy S25 Fe Launch (PC: BBN24/Social Media)

दक्षिण कोरिया की टेक दिग्गज कंपनी Samsung Electronics ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy S25 FE की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। यह गैलेक्सी S25 सीरीज़ का सबसे किफायती लेकिन पावरफुल फोन है। इसमें One UI 8, लेटेस्ट Galaxy AI, शानदार कैमरा और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

AI फीचर्स से होगा फोन और स्मार्ट

Galaxy S25 FE में मल्टीमॉडल AI एजेंट्स और Gemini Live जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो रियल-टाइम विजुअल बातचीत और कॉन्टेक्स्ट-बेस्ड सवालों के जवाब देने में मदद करते हैं। साथ ही, Now Bar और Now Brief जैसी सुविधाएं यूज़र्स को रियल-टाइम अपडेट, नोटिफिकेशन और डेली प्लानिंग में मदद करती हैं।

कैमरा और एडिटिंग में मिलेगा नया अनुभव

फोन में 12MP फ्रंट कैमरा और AI-पावर्ड ProVisual Engine है, जो सेल्फी को पहले से ज्यादा शार्प और क्लियर बनाता है।

  • Generative Edit से फोटो में अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाना आसान होगा।
  • Portrait Studio से पर्सनलाइज्ड अवतार बनाए जा सकते हैं।
  • Instant Slow-mo और Audio Eraser जैसे फीचर्स वीडियो एडिटिंग को और प्रोफेशनल बनाते हैं।

दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस

Galaxy S25 FE में 4900mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 10% बड़ा वapor chamber दिया गया है जिससे हीटिंग कम होती है। फोन का Armor Aluminum Frame इसे और मजबूत बनाता है।

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.7-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन चार कलर ऑप्शंस – Icyblue, Jetblack, Navy और White में उपलब्ध होगा।

सुरक्षा और अपडेट्स

Galaxy S25 FE में Knox Enhanced Encryption Protection है, जो डेटा सिक्योरिटी को और मजबूत बनाता है। साथ ही कंपनी 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है।

यह स्मार्टफोन 4 सितंबर 2025 से चुनिंदा मार्केट्स में उपलब्ध होगा। साथ ही, यूज़र्स को 6 महीने का Google AI Pro Plan फ्री दिया जाएगा।

Share This Article