दरभंगा में जीजा-साली का अनोखा प्यार, बहन बोली- सौतन बन जाऊंगी, पति ने दिया ऑफर

बिहार के दरभंगा से रिश्तों का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जीजा-साली के प्यार ने पूरे परिवार को उलझन में डाल दिया है।

Fevicon Bbn24
Darbhanga Jija Sali Love Family Dispute
Darbhanga Jija Sali Love Family Dispute (Source: BBN24/Google/Social Media)

बिहार के दरभंगा जिले से जीजा-साली के रिश्ते का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला को अपने जीजा से प्यार हो गया। सोशल मीडिया पर दोनों की निजी तस्वीरें वायरल होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह है कि महिला की बहन (जीजा की पत्नी) भी इस रिश्ते को मानने को तैयार है। वहीं, महिला के पति ने भी “एक्सचेंज ऑफर” देकर इस विवाद को नया मोड़ दे दिया है।

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?

जानकारी के अनुसार, मामला कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शादी के बाद नेहा और उसके पति संतोष का जीवन सामान्य चल रहा था और उनके दो बच्चे भी हैं। संतोष मजदूरी के लिए पुणे चला गया, जिससे वह पत्नी को समय नहीं दे पा रहा था। इसी दौरान नेहा की नजदीकी अपने जीजा प्रवेश दास से बढ़ गई। मोबाइल पर बातचीत से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे गहराता चला गया।

नेहा मायके जाती रहती थी और वहीं पर प्रवेश से उसकी मुलाकात होती थी। नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि दोनों की प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गईं।

बहन ने दिया चौंकाने वाला बयान

जब यह बात सामने आई तो नेहा की बहन पूजा, जो प्रवेश दास की पत्नी है, ने भी अजीब प्रतिक्रिया दी। पूजा ने कहा कि अगर उसकी बहन सौतन बनकर रहना चाहती है तो वह एडजस्ट कर लेगी। पूजा का तर्क है कि संतोष (नेहा का पति) अपनी पत्नी की देखभाल नहीं करता था, इसलिए अब दोनों बहनें एक ही पति के साथ रह लेंगी।

पति ने रखा एक्सचेंज ऑफर

इस पूरे विवाद में सबसे चौंकाने वाली बात तब आई जब नेहा के पति संतोष दास ने भी बयान दिया। उसने कहा कि अगर उसकी पत्नी (नेहा) प्रवेश के साथ रहेगी, तो बदले में प्रवेश की पत्नी पूजा उसके साथ रहने आ जाए। क्योंकि पूजा के भी दो बच्चे हैं और उनकी देखभाल जरूरी है।

पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला

इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, यह अनोखा पारिवारिक विवाद पूरे इलाके में चर्चा का मुख्य विषय बन गया है।

Share This Article