1 साल के बच्चे ने दांत से मार गिराया ज़हरीला सांप! बिहार से आई चौंकाने वाली घटना

बिहार के बेतिया में एक बच्चे ने खेलते-खेलते ज़हरीले सांप को दांत से काटकर मार डाला, परिवार और गांववाले हैरान, डॉक्टर बोले- अब खतरे से बाहर

Fevicon Bbn24
Baby Bites Snake In Bihar Snake Dies Child Survives
Baby Bites Snake In Bihar Snake Dies Child Survives (Source: BBN24/Google/Social Media)

बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से एक ऐसी अनोखी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। यहां महज 1 साल के बच्चे ने एक ज़हरीले गेहुअन सांप (Cobra) को अपने दांतों से काटकर मार डाला। यह घटना मझौलिया प्रखंड के मोहझी बनकटवा गांव की है, जहां मासूम गोविंदा खेलते-खेलते मौत से लड़ गया — और जीत भी गया।

खेलते वक्त पकड़ा सांप, दांत से काट दिया

जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे गोविंदा अपने घर के आंगन में खेल रहा था। तभी अचानक एक गेहुअन सांप वहां आ गया। बच्चे ने उसे खेल की चीज़ समझकर पकड़ लिया और अपने दांतों से काट लिया। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया। सांप की मौके पर ही मौत हो गई।

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! पत्रकारों को दिया ऐसा तोहफा, जानकर हर कोई रह गया हैरान

बच्चा हुआ बेहोश, परिजन भागे अस्पताल

घटना के बाद गोविंदा बेहोश हो गया। घबराए परिजन तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखकर उसे बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (GMCH) रेफर कर दिया।

GMCH में तैनात डॉ. सौरभ कुमार ने 25 जुलाई की सुबह बताया कि बच्चे की हालत अब स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है। समय पर इलाज मिलने से अब उसकी जान को कोई खतरा नहीं है।

गांव में मचा हड़कंप, लोग मान रहे चमत्कार

यह घटना अब गांव में चर्चा का विषय बन चुकी है। लोगों का कहना है कि यह कोई आम बात नहीं, बल्कि भगवान का चमत्कार है कि एक मासूम बच्चा सांप को मारकर खुद जिंदा बच गया। गांववालों का कहना है कि इतने ज़हरीले सांप के काटे जाने पर आमतौर पर इंसान की मौत हो जाती है, लेकिन यहां बच्चे ने ही सांप को मार दिया।

डॉक्टरों ने दी राहत की खबर

डॉक्टरों का कहना है कि सांप ने शायद बच्चे को नहीं काटा, इसलिए जहर का असर बच्चे पर नहीं हुआ। फिलहाल गोविंदा की हालत नियंत्रण में है और वह धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। मेडिकल टीम ने अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण बताए हैं।

Share This Article