गयाजी में डॉक्टर पर खौफनाक हमला! बेटे संग प्रॉपर्टी विवाद, सरेआम मारी गोली – साजिश या दुश्मनी?

शेरघाटी में मशहूर डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद सिंह को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, 6 महीने पहले भी घर पर हुआ था बम हमला

Fevicon Bbn24
Doctor Tapeshwar Shot Gaya Property Dispute
Doctor Tapeshwar Shot Gaya Property Dispute (Source: BBN24/Google/Social Media)

बिहार के गयाजी में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने सबको दहला दिया। शेरघाटी के शेखपुरा मोड़ पर मशहूर चिकित्सक डॉ. तपेश्वर प्रसाद सिंह को तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में डॉक्टर तपेश्वर को गयाजी रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बेटे से प्रॉपर्टी विवाद बना तनाव की वजह

डॉ. तपेश्वर का अपने बेटे डॉ. शशि रंजन से लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। शशि रंजन भी पेशे से डॉक्टर हैं। इससे पहले भी करीब छह महीने पहले तपेश्वर के घर पर बमबाजी हुई थी। दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर तनातनी किसी से छुपी नहीं है।

सुबह-सुबह नकाबपोश बदमाशों ने बरसाई गोलियां

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे तीन नकाबपोश हमलावर आए और डॉ. तपेश्वर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली उनके चेहरे पर लगी। तुरंत उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया और वहां से बेहतर इलाज के लिए गयाजी रेफर कर दिया गया।

बिजली के बल्ब ने छीनी मां-बेटे की जान! मुजफ्फरपुर में करंट लगते ही पल में उजड़ गया पूरा परिवार

हमलावरों की पिस्टल गिरने से मिली अहम सुराग

भागते समय एक हमलावर की पिस्टल मौके पर गिर गई, जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को शक है कि हमलावर भाड़े के अपराधी हो सकते हैं। घटनास्थल से मिले इस सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।

पुलिस जांच में जुटी, पारिवारिक रंजिश की भी जांच

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। चूंकि डॉ. तपेश्वर ने पहले भी बेटे शशि रंजन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसलिए पुलिस पारिवारिक विवाद की भी गहराई से जांच कर रही है।

पटना में दिनदहाड़े खून की होली! बहादुरपुर में महिला को सड़क पर मारी गोली, शहर में दहशत

6 महीने पहले भी हुई थी बमबाजी

रिटायर्ड निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य) डॉ. तपेश्वर सिंह के घर पर 6 महीने पहले बम फेंका गया था। अब उन पर गोली चलने की घटना ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। सवाल ये है कि क्या ये हमला प्रॉपर्टी विवाद की कड़ी है या इसके पीछे कोई और साजिश है? पुलिस हर पहलू पर पड़ताल कर रही है।

Share This Article