16 साल की लड़की से 3 लड़कों ने गैंगरेप, वीडियो बनाया वायरल करने की धमकी

रात को शौच करने जा रही लड़की को दो लड़कों ने मुंह बांधकर उठा लिया और रेप किया। एक तीसरे दोस्त को भी फोन कर बुला लिया। उसने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया।

Fevicon Bbn24
3 Boys Gangraped A 16 Year Old Girl And Made A Video
3 Boys Gangraped A 16 Year Old Girl And Made A Video (Source: BBN24/Google/Social Media)

बिहार के सारण जिले के छपरा में 16 वर्षीया किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना मांझी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बदमाशों ने रेप का वीडियो बना लिया जिसे वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। अब फिर से अब वही कांड दुहराने की फिराक में हैं तो पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर दी है। पुलिस ने कांड की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।

शुक्रवार को पीड़िता ने मांझी थाना में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। घटना लगभग एक माह पहले की है। दुष्कर्म के आरोपियों द्वारा घटना को पुनः दुहराने तथा पिछली घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देने के बाद दहशतज़दा पीड़िता ने पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस को दिए गए आवेदन में उसने कहा है कि एक माह पूर्व 27 मई की रात को वह शौच करने जा रही थी । तभी गांव के ही दो लड़के अचानक गमछा से उसका मुंह बांधकर तथा उसे जबरन बाइक पर बिठाकर एक स्कूल के अंदर ले गए। वहां पर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इस बीच उन दोनों ने फोन कर के तीसरे आरोपी को बुलाया तथा फिर उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता इस दौरान बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो वह खुद को अपने घर के सामने पाया। बाद में तीनों आरोपी उसके घर धमक आये तथा धमकी दी कि यदि वह पुलिस के पास शिकायत करने गए तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे।

धमकी के बाद परिवार के दहशतज़दा होने के कारण मजबूरन उसे अपना मुंह बंद रखना पड़ा। इधर कुछ दिनों से तीनों आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घटना को दुहराने की योजना बना रहे हैं। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार झा ने बताया कि पीड़िता के बयान तथा मोबाइल से मिली जानकारी के आधार पर प्रथमद्रष्टया सत्य मानते हुए मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से छानबीन करने के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

Share This Article