Bangladesh में भड़की भीड़ ने 77 वर्षीय पूर्व चुनाव आयुक्त Nurul Huda को जूतों से पीटा, अंडे मारे

लुंगी-टीशर्ट में घर से उठाया, फिर भीड़ ने पुलिस कस्टडी में भी पीटा; खालिदा जिया की पार्टी BNP ने दर्ज करवाया केस

Fevicon Bbn24
Bangladesh Former Election Commissioner Nurul Huda Attacked By Mob Bnp Case
Bangladesh Former Election Commissioner Nurul Huda Attacked By Mob Bnp Case (Source: BBN24/Google/Social Media)

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सबको चौंका दिया है, जिसमें 77 वर्षीय Nurul Huda को पुलिस हिरासत में होते हुए भी भीड़ जूतों से मारती दिख रही है। घटना ढाका के उत्तर इलाके की बताई जा रही है।

लुंगी-टीशर्ट में घर से हिरासत में लिए गए हुदा

जब पुलिस हुदा को लेने उनके घर पहुंची, वह लुंगी और टी-शर्ट में थे। तभी भीड़ ने उन पर हमला कर दिया और अंडे भी मारे।

खालिदा जिया की पार्टी BNP ने लगाया चुनाव में धांधली का आरोप

हुदा पर आरोप है कि 2017 से 2022 के दौरान उन्होंने चुनाव में हेरफेर की। Bangladesh Nationalist Party (BNP) ने उनके खिलाफ शेख हसीना समेत 18 लोगों पर केस दर्ज करवाया है।

पुलिस का बयान और सरकार की अपील

ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के डीसी मोहिदुल इस्लाम ने पुष्टि की है कि हुदा को गिरफ्त में लेकर उन्हें जासूसी शाखा में रखा गया है। वहीं अंतरिम सरकार के सलाहकार Mohammad Yunus ने जनता से कानून हाथ में न लेने की अपील की है।

भीड़ का हमला, सरकार की चिंता में बदला

सरकार ने बयान में कहा कि “भीड़ की हिंसा चिंताजनक है। कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।”

Share This Article