AI से बना शहीद की पत्नी का अश्लील वीडियो, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार — बिहार से बड़ी खबर

Gopalganj में AI का शर्मनाक दुरुपयोग, YouTube पर वायरल किया गया फर्जी वीडियो, हरियाणा पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खुलासा

Fevicon Bbn24
Bihar Ai Crime Shaheed Wife Video Arrest
(Image Source: Social Media Sites)

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर एक शहीद की पत्नी का चेहरा मॉर्फ कर अश्लील वीडियो बनाया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube पर वायरल कर दिया गया था। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

हरियाणा पुलिस की छापेमारी में हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला पहलगाम आतंकी हमले के एक शहीद जवान की पत्नी से जुड़ा है। आरोपियों ने AI टूल्स के जरिए महिला की तस्वीर को मॉर्फ कर एक आपत्तिजनक वीडियो तैयार किया और उसे यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर दिया।

हरियाणा पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी मिली, उन्होंने टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन शुरू किया। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यूट्यूब चैनल की पहचान की गई और चैनल से जुड़े लोकेशन को ट्रेस किया गया, जो कि गोपालगंज (बिहार) में मिला।

साइबर क्राइम के पीछे लंबी साजिश

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन्होंने पहले भी कई लोगों के चेहरों को मॉर्फ कर Deepfake वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया।

Gopalganj SP अवधेश दीक्षित ने बताया कि, “गिरफ्तार आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, पेन ड्राइव सहित कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ जब्त किए गए हैं, जिनमें ऐसे और भी फर्जी कंटेंट मौजूद हैं।”

YouTube से वीडियो हटाने की प्रक्रिया शुरू

पुलिस ने यूट्यूब से संपर्क कर वीडियो हटाने और संबंधित चैनल को बैन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि भारत में AI टेक्नोलॉजी का गलत उपयोग कितना खतरनाक हो सकता है।

Share This Article