आसमान से बरपी ‘कयामत’, सड़क पर उड़ते लोग! ‘Wipha’ Typhoon का खौफनाक वीडियो वायरल, 400 उड़ानें रद्द

चीन-हांगकांग में 'विफा' तूफान की तबाही, हवाओं ने उड़ाए बच्चे-बुजुर्ग, वायरल टाइमलैप्स वीडियो ने डर बढ़ाया

Typhoon Wipha China Hongkong Storm Viral Video
Typhoon Wipha China Hongkong Storm Viral Video (Source: BBN24/Google/Social Media)

जब कुदरत का कहर बरसता है, तो इंसान की सारी तैयारी भी नाकाम पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला चीन और Hong Kong में, जहां 20 जुलाई को ‘Typhoon Wipha’ ने भीषण तबाही मचाई। चीन के झुहाई शहर में लैंडफॉल करते ही आसमान में काले-भयानक बादल छा गए। सोशल मीडिया पर इसका Dramatic Timelapse Video वायरल हो गया है, जिसमें प्रकृति का विकराल रूप देख लोगों की रूह कांप उठी।

Delhi Airport हादसे का सस्पेंस: एयर इंडिया की फ्लाइट में लैंडिंग के बाद लगी आग

मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

‘Wipha’ के लैंडफॉल के अगले दिन दक्षिणी चीन में मूसलाधार बारिश ने कहर ढाया। प्रशासन ने Flood और Landslide की चेतावनी जारी कर दी। हवाओं की रफ्तार 167 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई, जिससे लोग सड़कों पर संभल नहीं पाए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चे, बुजुर्ग, सभी तेज हवाओं से लड़ते, गिरते-पड़ते खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

हॉन्गकॉन्ग में 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द

‘Wipha’ का असर सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रहा। Hong Kong में भी इसने जमकर तबाही मचाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तूफान के कारण हॉन्गकॉन्ग में 400 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। Cathay Pacific Airlines ने सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक की सभी उड़ानें कैंसिल कर दीं। इसके अलावा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और फेरी सेवाओं को भी रोक दिया गया।

80 हजार से ज्यादा यात्री फंसे, 26 लोग घायल

तूफान के चलते करीब 80,000 यात्री एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रह गए। हवाओं ने कई पेड़ों और स्कैफोल्डिंग को पलक झपकते ही धराशायी कर दिया। इस आपदा में 26 लोग घायल हुए, जिनमें कई को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। लगभग 250 लोगों ने अस्थायी शेल्टर्स में शरण ली।

350 करोड़ की सुपारी! क्या सच में Donald Trump की हत्या की साजिश रच रहे हैं Iran के मौलवी?

Wipha की तबाही ‘Mangkhut’ और ‘Hato’ जैसी नहीं, लेकिन खतरा बड़ा

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, ‘Wipha’ का असर पहले आए तूफानों जैसे ‘Mangkhut’ और ‘Hato’ जितना खतरनाक नहीं था, लेकिन जो दृश्य सामने आए हैं, वो किसी बड़े खतरे से कम नहीं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्य में जुटा है।

Share This Article
Exit mobile version