बच्चे के रोने से बौखलाया सौतेला पिता, 17 महीने के मासूम को पटक कर उतारा मौत के घाट

West Virginia की घटना से दुनिया हैरान, आरोपी Zachary Williams ने किया जुर्म कबूल, हत्या और बाल शोषण का केस दर्ज

Stepfather Kills Infant West Virginia Case
(Image Source: Social Media Sites)
मुख्य बातें (Highlights)
  • 17 महीने के बच्चे की हत्या से फैली सनसनी
  • Zachary Williams ने पुलिस के सामने किया अपराध कबूल
  • रोते हुए बच्चे को जमीन पर पटकने से हुई मौत

वेस्ट वर्जीनिया (अमेरिका): अमेरिका के West Virginia से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक सौतेला पिता अपने दुधमुंहे बेटे के लगातार रोने से इतना परेशान हुआ कि उसने गुस्से में आकर 17 महीने के मासूम को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी का नाम Zachary Williams (उम्र 27 वर्ष) है, जिसने खुद ही पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या (Murder) और बाल शोषण (Child Abuse) के गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

Zachary Williams ने कबूला गुनाह

स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, Zachary ने बताया कि वह उस समय गुस्से में था क्योंकि उसका सौतेला बेटा लगातार रो रहा था। इसी गुस्से में उसने बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसका सिर बिस्तर के फ्रेम और फर्श से टकरा गया। इस टक्कर की वजह से मासूम की जान चली गई।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के तुरंत बाद Zachary ने इमरजेंसी सेवा को कॉल किया। कुछ ही मिनटों में मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक बच्चे की सांसें थम चुकी थीं। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का दावा, रसोई में लगी थी चोट

मृत बच्चे के दादा-दादी ने पुलिस को बताया कि बच्चा सुबह बिल्कुल ठीक था और उसे बस हल्का सर्दी-जुकाम था। उसके माथे पर जो चोट थी, वह रसोई में खेलते वक्त लगी थी। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में भी यह साफ हुआ कि बच्चे के शरीर पर अन्य चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन फिर भी पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यह घटना अमेरिका में बच्चों की सुरक्षा और सौतेले रिश्तों को लेकर फिर से बहस छेड़ सकती है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर गुस्से की लहर दौड़ रही है।

Share This Article
Exit mobile version