लंदन में एक विमान हादसे ने उस खौफनाक मंजर की याद दिला दी जो कुछ समय पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट पर देखने को मिला था। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे लंदन साउथएंड एयरपोर्ट (London Southend Airport) से उड़ान भरते ही एक Beech B200 Super King Air प्राइवेट जेट में अचानक धमाका हो गया और वह आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ घना काला धुआं छा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान ने जैसे ही टेकऑफ किया, कुछ सेकंड बाद ही उसमें तेज विस्फोट हुआ। देखते ही देखते विमान जलते हुए जमीन से टकराया और आग का बड़ा गोला बन गया। इस भयावह हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटनास्थल पर दमकल की टीमें जुटीं, प्रशासन अलर्ट पर
हादसे की खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। अभी तक किसी के हताहत या घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
प्रशासन ने पुष्टि की है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान एक प्राइवेट जेट था। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। लंदन पुलिस और इमरजेंसी सर्विसेज पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
अहमदाबाद विमान हादसे से तुलना क्यों?
बता दें कि कुछ महीने पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी इसी तरह टेकऑफ के दौरान विमान में तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई थी। हालांकि उस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बच गए थे। लंदन का यह हादसा भी लोगों में वैसी ही दहशत पैदा कर रहा है।
फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग इस घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें तेजी से शेयर कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहें ना फैलाने की अपील की है।
British private jet crashes
— The Global 202 (@theglobal202) July 13, 2025
🟪 Beech B200 Super King Air crashed soon after departing London Southend Airport in Essex, UK, around 4:00 PM, causing a large fireball and dense black smoke seen from miles away. pic.twitter.com/gyFq5qPJy8


