ब्रिटेन के टेमसाइड जनरल हॉस्पिटल (Greater Manchester) में काम करने वाले पाकिस्तानी मूल के एनेस्थेटिस्ट डॉ. सुहैल अंजुम पर गंभीर आरोप लगे हैं। खबरों के मुताबिक, गॉल ब्लैडर सर्जरी के दौरान उन्होंने ऑपरेशन थिएटर बीच में ही छोड़ दिया और पास के एक अन्य ऑपरेशन रूम में नर्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।
घटना कैसे हुई सामने?
सितंबर 2023 की इस घटना का खुलासा हाल ही में मैनचेस्टर मेडिकल ट्रिब्यूनल की सुनवाई में हुआ। रिपोर्ट बताती है कि उस दिन डॉ. अंजुम पांच सर्जरी में शामिल हुए थे। तीसरी सर्जरी के दौरान उन्होंने स्टाफ से कहा कि उन्हें “कम्फर्ट ब्रेक” लेना है और मरीज की देखरेख एक एनेस्थेटिक नर्स को सौंप दी।
इसी दौरान वे दूसरे ऑपरेशन रूम में पहुंचे, जहां एक नर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए उन्हें देखा गया। उसी वक्त एक दूसरी नर्स जरूरी उपकरण लेने वहां पहुंची और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
पूछताछ में कबूली गलती
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय डॉ. अंजुम अपनी पैंट संभाल रहे थे और नर्स की स्कर्ट घुटनों तक गिरी हुई थी। पूछताछ में डॉक्टर ने स्वीकार किया कि उन्होंने ऑपरेशन के दौरान मरीज को छोड़कर नर्स के साथ संबंध बनाए।
ट्रिब्यूनल में उन्होंने कहा—
“यह मेरी जिंदगी का बेहद कठिन समय था। मेरी पत्नी ने हमारे छोटे बच्चे के समयपूर्व जन्म के बाद गंभीर तनाव झेला था। उसी दबाव में यह गलती हुई। मैं शर्मिंदा हूं और इस घटना की गंभीरता समझता हूं।”
इस्तीफा देकर लौटे पाकिस्तान
इस घटना के बाद डॉ. अंजुम ने 2024 में NHS ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया और अब वह ब्रिटेन छोड़कर पाकिस्तान लौट चुके हैं।


