Google सर्च ने बचाई 6 साल के बच्चे की जान, जब डॉक्टरों ने कह दिया था हार मान लो

अमेरिका में मां की समझदारी और Google की मदद से एक बच्चे की जिंदगी लौट आई

Google Search Saved 6 Year Old Life
Google Search Saved 6 Year Old Life (PC: BBN24/Social Media)

अक्सर हम अपने रोज़मर्रा के सवालों के जवाब Google Search पर तलाशते हैं। लेकिन अमेरिका में एक मां के लिए यह सिर्फ जानकारी पाने का साधन नहीं, बल्कि बेटे की जिंदगी बचाने का जरिया बन गया।

अचानक बिगड़ी हालत, डॉक्टर भी चौंके

अमेरिका के 6 वर्षीय विटन डैनियल को अचानक स्ट्रोक आया। वह बोलना, चलना और यहां तक कि सांस लेना भी बंद कर बैठा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने इसे सामान्य Flu से जुड़ा मामला बताया और कहा कि इलाज के बाद भी बच्चा कभी दोबारा चल नहीं पाएगा।

दुर्लभ बीमारी निकली वजह

बाद में पता चला कि विटन Cavernous Malformation (Cavernoma) नामक दुर्लभ स्थिति से जूझ रहा है, जो हर 500 में से एक व्यक्ति को प्रभावित करती है। डॉक्टरों ने मां केसी डैनियल को कह दिया कि अगर बेटा बच भी गया तो उसे जीवनभर वेंटिलेटर और फीडिंग ट्यूब की जरूरत रहेगी।

मां ने Google पर ढूंढा जीवन का रास्ता

निराश मां ने उम्मीद नहीं छोड़ी और गूगल पर लगातार सर्च करने लगी। तभी उन्हें UTHealth Houston के न्यूरोसर्जन डॉ. जैक्स मोरकोस का एक आर्टिकल मिला। उन्होंने तुरंत ईमेल किया और आश्चर्यजनक रूप से डॉक्टर ने जवाब भी दिया।

चार घंटे की सर्जरी बनी जिंदगी की नई शुरुआत

विटन को ह्यूस्टन ले जाया गया, जहां डॉ. मोरकोस और डॉ. मनीष शाह ने चार घंटे तक ऑपरेशन किया। यह सर्जरी सफल रही और कुछ ही घंटों में बच्चा होश में आ गया। अब वह सांस भी ले पा रहा है और फिर से बोलने लगा है।

Share This Article
Exit mobile version