चीन के सिचुआन प्रांत के चेंगदू शहर में एक लग्जरी अपार्टमेंट में अजीब घटना सामने आई। यहां एक महिला अपने कमरे में बिना कपड़ों के सो रही थी। उसी समय खिड़की साफ करने आए दो सफाई कर्मियों ने उसे इस हालत में देख लिया। अचानक हुई इस घटना से महिला को गहरा धक्का लगा और वह डिप्रेशन में चली गई।
सोशल मीडिया पर किया खुलासा
इस महिला, जिसका नाम चेंग बताया जा रहा है, ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर पूरी घटना साझा की। उसने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह जब वह बेडरूम में थी, तभी अचानक उसकी चीख सुनकर पति दौड़कर अंदर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी को दो सफाई कर्मचारी खिड़की से घूर रहे थे। उस समय कमरे के पर्दे खुले हुए थे और लाइट भी पूरी तरह जल रही थी।
प्रॉपर्टी मैनेजमेंट पर आरोप
महिला के पति ने प्रॉपर्टी ओनर और मैनेजमेंट कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि सफाई की सटीक तारीख की जानकारी नहीं दी गई थी। केवल 21 से 30 अप्रैल के बीच सफाई होने की सूचना दी गई थी, लेकिन तय तारीख नहीं बताई गई। दंपत्ति का कहना है कि लगातार 10 दिन तक पर्दे बंद रखना नामुमकिन था।
मुआवजे की मांग और कंपनी का रवैया
इस घटना के बाद कपल ने मैनेजमेंट से सार्वजनिक माफी और किराए में बड़ी छूट की मांग की। लेकिन कंपनी ने उनकी डिमांड ठुकरा दी। शिकायत के बाद कंपनी ने सिर्फ एक कर्मचारी को फलों की टोकरी और औपचारिक माफी के लिए भेजा। इतना ही नहीं, किराए में मात्र 80 डॉलर (करीब 600 युआन) की छूट का प्रस्ताव रखा।
कपल की नाराजगी
कपल का कहना है कि वे हर महीने लगभग 10 हजार युआन किराया देते हैं। कंपनी की ओर से दी गई मामूली छूट उनकी मानसिक पीड़ा और महिला के डिप्रेशन के मुकाबले बिल्कुल नगण्य है। उनका आरोप है कि कंपनी ने उनकी स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया।


