रेस्टोरेंट के सूप में बच्चों की हरकत, पैरेंट्स पर 2.71 करोड़ का जुर्माना!

चीन के शंघाई कोर्ट का बड़ा फैसला, वायरल वीडियो के बाद रेस्टोरेंट को 4000 ग्राहकों को देना पड़ा मुआवजा।

China Restaurant Case Parents Fined 2 71 Crore
China Restaurant Case Parents Fined 2 71 Crore (PC: BBN24/Social Media)

चीन के शंघाई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो 17 वर्षीय किशोरों की हरकत ने न केवल उनके परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी, बल्कि माता-पिता को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा। कोर्ट ने आदेश दिया है कि दोनों किशोरों के पैरेंट्स 2.71 करोड़ रुपये का जुर्माना भरें।

क्या है पूरा मामला?

फरवरी 2025 में वू और तांग नाम के दो किशोर नशे में धुत होकर मशहूर Haidilao Hotpot Restaurant में घुस गए। वहाँ उन्होंने पारंपरिक हॉटपॉट शैली में उबलते सूप में पेशाब कर दिया। यही नहीं, इस घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

4000 ग्राहकों को मुआवजा

वीडियो वायरल होने के बाद रेस्टोरेंट को अपने लगभग 4000 ग्राहकों को मुआवजा देना पड़ा। ग्राहकों को न केवल बिल की पूरी रकम लौटाई गई, बल्कि दस गुना जुर्माना भी चुकाना पड़ा। इसके अलावा रेस्टोरेंट को बर्तन नष्ट करने, नए बर्तन खरीदने और कीटाणुशोधन पर भी भारी खर्च करना पड़ा।

अदालत का कड़ा रुख

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, शंघाई की अदालत ने माना कि किशोरों की इस हरकत से कंपनी की साख को गहरा नुकसान पहुँचा है। साथ ही अदालत ने यह टिप्पणी भी की कि पैरेंट्स बच्चों को सही संस्कार देने में नाकाम रहे। इसी कारण उन पर 2.71 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

क्यों खास है Haidilao Restaurant?

सिचुआन प्रांत से शुरू हुआ Haidilao Hotpot अब दुनिया भर में 1000 से ज़्यादा जगहों पर मौजूद है। यह रेस्टोरेंट अपनी बेहतरीन ग्राहक सेवा और फैमिली-फ्रेंडली माहौल के लिए जाना जाता है। यहाँ महिलाओं के लिए मुफ़्त मैनीक्योर और बच्चों को टेबल पर कैंडी फ़्लॉस जैसी सुविधाएँ मिलती हैं।

Share This Article
Exit mobile version