20 KM लंबा रहस्यमयी पिंड! क्या एलियंस ने धरती पर नजर रखने भेजा यान? नासा की खोज से मचा हड़कंप

नासा के ATLAS टेलीस्कोप से मिले संकेत, हार्वर्ड वैज्ञानिक Avi Loeb ने जताई चेतावनी- हो सकता है एलियन स्पेसक्राफ्ट

Alien Surveillance Earth 3i Atlas Harvard Scientist
Alien Surveillance Earth 3i Atlas Harvard Scientist (Source: BBN24/Google/Social Media)

नासा के ATLAS टेलीस्कोप से हाल ही में अंतरिक्ष में एक 20 किलोमीटर लंबा रहस्यमयी पिंड देखा गया है। वैज्ञानिकों ने इसे 3I/ATLAS नाम दिया है, लेकिन इसकी बनावट और गति ने विशेषज्ञों को उलझन में डाल दिया है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के खगोलशास्त्री Avi Loeb का दावा है कि यह कोई साधारण चट्टान नहीं, बल्कि किसी एलियन सभ्यता द्वारा भेजा गया सर्वे यान भी हो सकता है।

क्या पृथ्वी पर नजर रखने आए एलियंस? Avi Loeb का सनसनीखेज दावा

Avi Loeb के मुताबिक, इस पिंड का व्यवहार किसी भी ज्ञात प्राकृतिक खगोलीय वस्तु से मेल नहीं खाता। उन्होंने इसे ब्रह्मांड की Dark Forest Hypothesis से जोड़ा है, जिसके अनुसार ब्रह्मांड में कई सभ्यताएं मौजूद हैं लेकिन वे खतरे के डर से खुद को छिपाकर रखती हैं। अगर यह पिंड सच में एलियन यान हुआ, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि पृथ्वी अब उनके रडार पर आ चुकी है। यह संकेत शांति का भी हो सकता है या फिर किसी बड़े खतरे की आहट।

‘तेरा रूप बल्ले-बल्ले’ की गूंज में फंसे सरकारी डॉक्टर, अस्पताल बना डांस क्लब! 7 कर्मियों पर गिरी गाज

वैज्ञानिकों में भी बंटी राय, दिसंबर में पृथ्वी के सबसे करीब होगा पिंड

हालांकि कुछ वैज्ञानिक इसे लेकर संशय में हैं। उनका मानना है कि यह एक प्राचीन अंतरिक्षीय चट्टान भी हो सकती है जो गुरुत्वाकर्षण बल से भटक कर आ गई हो। लेकिन फिर भी Avi Loeb ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। दिसंबर में जब 3I/ATLAS पृथ्वी के सबसे नजदीक से, करीब 27 करोड़ किलोमीटर दूर से गुजरेगा, तब दुनियाभर के वैज्ञानिक इस पर करीबी नजर रखेंगे। इस दौरान इसके असली स्वरूप का खुलासा होने की संभावना है।

दुनियाभर में बढ़ी दिलचस्पी, रहस्य बना 3I/ATLAS

जैसे-जैसे यह पिंड पृथ्वी के पास आ रहा है, दुनियाभर में इसे लेकर दिलचस्पी और आशंकाएं दोनों बढ़ रही हैं। क्या वाकई यह एलियंस का भेजा यान है या फिर सिर्फ एक अद्भुत प्राकृतिक खगोलीय घटना? इसका जवाब तो आने वाले महीनों में वैज्ञानिक शोध से ही मिल सकेगा, लेकिन फिलहाल रहस्य और रोमांच दोनों चरम पर हैं।

Share This Article
Exit mobile version