बीच सड़क पर खुलेआम छेड़खानी करने वाले शोहदे की पिटाई! छात्रा ने ईंट उठाकर पीटा, VIDEO वायरल

उन्नाव में शोहदे की हरकत से तंग छात्रा ने सरेआम थप्पड़-चप्पल से जमकर पीटा, राहगीर बनते रहे मूकदर्शक, पुलिस ने शुरू की जांच

Unnao Girl Slaps Molester On Road Video Viral
Unnao Girl Slaps Molester On Road Video Viral (Source: BBN24/Google/Social Media)

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो हर लड़की के लिए मिसाल बन गया है। यहां गंगाघाट के पोनी रोड पर एक छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर शोहदे को बीच सड़क पर पकड़ लिया। युवक का कॉलर पकड़कर छात्रा ने ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े और फिर चप्पल निकालकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं, गुस्से में छात्रा ने पास से ईंट उठाकर उसे मारने तक की कोशिश की।

आरोपी पर पहले से थी नजर, राहगीर खड़े देख रहे तमाशा

जानकारी के मुताबिक, कानपुर के जुहारी देवी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा शनिवार को जब स्कूल से लौट रही थी तभी शुक्लागंज के पोनी रोड स्थित नीलम स्वीट्स के पास युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और बदतमीजी करने लगा। छात्रा ने बताया कि आरोपी अक्सर उसे रास्ते में तंग करता था, जिससे वह परेशान हो चुकी थी। जब हद पार हुई तो छात्रा ने मौके पर ही उसे सबक सिखाने की ठान ली।

वहीं राहगीर बस तमाशा देखते रहे लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इस पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

केरल हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: AI टूल से आदेश पारित करना मना, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई तय!

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, जांच जारी

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक टेंपो चलाता है और बैटरी के पानी की सप्लाई का काम करता है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने भी पुलिस में लिखित शिकायत दी है।

जिले में एक और सनसनी, छात्र ने लगाई फांसी

इसी बीच जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के साहबखेड़ा मोहल्ले में भी रविवार सुबह एक छात्र ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अजय कुंवर के रूप में हुई है जो अजय सिंह पीजी कॉलेज से BBA कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Exit mobile version