PM Modi Varanasi Visit: 14 KM रोड शो के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन, गूंजे ‘हर हर महादेव’

Pm Modi Varanasi Roadshow Kashi Vishwanath Visit
Pm Modi Varanasi Roadshow Kashi Vishwanath Visit (PC: BBN24/Social Media)

Varanasi Roadshow: प्रधानमंत्री का काफिला बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) से शुरू होकर लहरतारा, कचहरी, आंबेडकर चौराहा, चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर और मैदागिन होते हुए Kashi Vishwanath Temple पहुंचा, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की.

काशी विश्वनाथ में पूजा-अर्चना

रोड शो के समापन के बाद प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधिवत पूजा की.
इस दौरान वे हाथ में त्रिशूल और डमरू लिए नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा शहर

रोड शो के दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धालु और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
लोग ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

फूलों की बारिश से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह विशेष इंतजाम किए गए थे.
लोगों ने उन पर फूल बरसाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया.

लोगों का अभिवादन करते दिखे पीएम

प्रधानमंत्री ने भी पूरे रास्ते लोगों का हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर अभिवादन किया.
बताया जा रहा है कि यह रोड शो वाराणसी के सबसे बड़े रोड शो में से एक रहा.

यह दौरा राजनीतिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां एक तरफ जनता का उत्साह देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर काशी विश्वनाथ में पूजा-अर्चना ने इसे आध्यात्मिक रंग भी दे दिया.

Share This Article
Exit mobile version