65 KM दूर आया आशिक तो गांव वालों ने बना दिया दूल्हा! पंचायत ने मंदिर में कराई शादी, अब वीडियो मचा रहा तहलका

अमरोहा में प्रेमिका से मिलने आया युवक गांव वालों के हत्थे चढ़ा, पंचायत ने मंदिर में करवा दी शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Fevicon Bbn24
Lover Caught By Villagers Married In Temple Amroha News
Lover Caught By Villagers Married In Temple Amroha News (Source: BBN24/Google/Social Media)

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब 65 किलोमीटर दूर बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि वापस लौटने के बजाय उसे गांव के मंदिर में शादी करनी पड़ी। ग्रामीणों ने पकड़कर पंचायत बुलाई और फिर लड़की के साथ शादी करवा दी।

प्रेम सिंह उर्फ लाला, 65 KM दूर पहुंचा था प्यार निभाने

इस पूरे मामले की शुरुआत हुई गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शीशोवाली से, जहां प्रेम सिंह उर्फ लाला (22) नाम का युवक, आदमपुर थाना क्षेत्र की लड़की सावित्री से मिलने पहुंचा। सावन मेले में दर्शन और घुमाने के बहाने प्रेमिका को ले गया, लेकिन लौटते वक्त दोनों को गांव के लोगों ने देख लिया।

ग्रामीणों को जब शक हुआ, तो उन्होंने युवक को पकड़कर बंधक बना लिया। कुछ ही देर में पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मामला पंचायत तक पहुंच गया।

CMF Buds 2 की धांसू वापसी! 25 जुलाई से मचेगा धमाल – 61 घंटे की बैटरी, ANC फीचर और जबरदस्त कीमत

पंचायत बैठी और मंदिर में करवा दी शादी

गुरुवार को गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों परिवारों को बुलाया गया। करीब ढाई घंटे की चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि युवक को लड़की से शादी करनी होगी। चूंकि दोनों एक ही बिरादरी से थे, इसलिए कोई सामाजिक बाधा नहीं थी। इसके बाद गांव के शीतला माता मंदिर में पूरे रीति-रिवाजों से शादी कराई गई।

5 साल से चल रहा था लव अफेयर

गांववालों के मुताबिक यह कोई नया रिश्ता नहीं था। दरअसल, 5 साल पहले सावित्री की बड़ी बहन की शादी इसी गांव में हुई थी। उसी दौरान प्रेम सिंह बारात में आया था और वहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई। तब से दोनों के बीच चोरी-छिपे प्रेम संबंध चलता रहा।

हालांकि प्रेम सिंह शादी के लिए तैयार नहीं था, लेकिन जब गांव को सच्चाई पता चली तो पंचायत ने निर्णय लिया और शादी करा दी।

शादी का वीडियो हुआ वायरल, चर्चा में आया गांव

इस शादी का वीडियो गांव वालों ने बनाया और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो और तस्वीरें शेयर होते ही यह मामला अमरोहा जिले में चर्चा का विषय बन चुका है।

गांव में लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं—कोई इसे प्रेम की जीत मान रहा है, तो कोई गांव की मजबूरी। लेकिन अब यह प्रेम कहानी इंटरनेट पर अपना जादू चला रही है।

Share This Article