गाजियाबाद: डॉग लवर महिला को युवक ने जड़े थप्पड़, VIDEO वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सड़क पर आवारा कुत्तों को खाना खिला रही महिला से युवक ने की मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो तूल पकड़ रहा है।

Fevicon Bbn24
Ghaziabad Woman Slapped For Feeding Stray Dogs Video Viral
Ghaziabad Woman Slapped For Feeding Stray Dogs Video Viral (PC: BBN24/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • गाजियाबाद में महिला को आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर युवक ने पीटा।
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, यूजर्स ने जताया आक्रोश।
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया।

गाजियाबाद में एक महिला द्वारा आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने उसे बीच सड़क थप्पड़ मार दिए। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है।

कैसे भड़की घटना?

विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित ब्रह्मपुत्र एंक्लेव सोसायटी में यह मामला सामने आया। एक डॉग लवर महिला आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी, तभी सोसायटी का एक युवक आकर उसे रोकने लगा। दोनों के बीच कहासुनी हुई और अचानक युवक ने महिला पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए।

वीडियो में युवक बार-बार थप्पड़ मारता और कहता नजर आया—”मैंने कहां मारा?” वहीं महिला लगातार घटना को रिकॉर्ड करने की बात कहती दिखी।

सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा

घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि—“गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में एक महिला कुत्तों को खाना खिला रही थी, तभी आरोपी कमल खन्ना ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। महिला को बचाने आए स्ट्रीट डॉग पर भड़ककर उसने महिला को थप्पड़ मार दिए।”

पुलिस की कार्रवाई

घटना का संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया—“22 अगस्त को वायरल हुए वीडियो पर तत्काल कार्रवाई की गई है। आरोपी पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है।”

Share This Article