40 की उम्र में हुआ ‘टीन लव’: मकान मालिक के नाबालिग बेटे संग महिला फरार, दिल्ली में मिली लोकेशन

उत्तर प्रदेश के कानपुर से चौंकाने वाला मामला, 40 वर्षीय महिला नाबालिग लड़के को लेकर दो बार भागी, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

Fevicon Bbn24
40 Year Old Woman Elopes With 16 Year Old Boy Kanpur News
(Source: Google/Social Media Sites)

कानपुर: इश्क की कोई उम्र नहीं होती — यह कहावत एक बार फिर हकीकत बनकर सामने आई है। कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 40 वर्षीय महिला माधुरी अपने 16 वर्षीय मकान मालिक के बेटे के साथ दूसरी बार फरार हो गई। इस अजीबोगरीब प्रेम कहानी ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है।

महिला ने किशोर को ‘बहला-फुसलाकर’ बनाया अपना हमसफर

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, दबौली इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि माधुरी नाम की महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ किराए पर रह रही थी। 31 मार्च 2025 को वह उनके 16 साल के बेटे को अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गई।

परिजनों का आरोप है कि महिला लड़के को लंबे समय से अपने प्रेमजाल में फंसा रही थी। यहां तक कि जब उन्होंने बेटे को महिला से बात करने से रोका, तब भी वह नहीं माना।

पहले भी भाग चुके थे दिल्ली, अब कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

थाना प्रभारी ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब दोनों भागे हैं। एक सप्ताह पहले भी माधुरी और किशोर दिल्ली भाग गए थे, लेकिन पंचायत के बाद किशोर को इटावा में अपने मामा के पास भेजा गया। कुछ ही दिन बाद महिला भी इटावा पहुंच गई और किशोर को फिर से अपने साथ ले गई।

अब परिजनों ने कोर्ट का रुख किया, जिसके बाद गोविंद नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने दिल्ली में उनकी लोकेशन ट्रैक की है और किशोर की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

क्या कहती है पुलिस और परिवार?

पुलिस का कहना है कि अभी दोनों के शारीरिक संबंधों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन किशोर नाबालिग है, इसलिए मामला गंभीर है। वहीं, पिता ने बताया कि महिला ने बेटे को इस कदर फंसा लिया है कि उसे सही-गलत का होश ही नहीं है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि महिला के पति से उसके रिश्ते ठीक नहीं थे, जिससे वह भावनात्मक रूप से कमजोर हो गई थी और किशोर को निशाना बना लिया।

Share This Article