Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने बड़ा अपडेट जारी किया है। जल्द ही पुराने mAadhaar ऐप को बंद कर उसकी जगह नया Aadhaar ऐप लाया जाएगा।
नए ऐप में पहले से ज्यादा सिक्योरिटी, आसान फीचर्स और बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल दिए गए हैं। हालांकि पुराने mAadhaar ऐप का डेटा अपने आप नए ऐप में ट्रांसफर नहीं होगा। ऐसे में यूजर्स को नया ऐप डाउनलोड कर अपना Aadhaar प्रोफाइल फिर से सेटअप करना पड़ेगा।
कैसे करें नए Aadhaar ऐप में शिफ्ट?
अगर आप अभी mAadhaar ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो नए ऐप में जाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
1. नया ऐप डाउनलोड करें
नया Aadhaar ऐप आप Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
2. मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
ऐप इंस्टॉल करने के बाद वही मोबाइल नंबर डालें जो आपके Aadhaar से लिंक है।
3. OTP वेरिफिकेशन पूरा करें
मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें। कुछ मामलों में फेस ऑथेंटिकेशन भी मांगा जा सकता है।
4. सिक्योरिटी PIN सेट करें
लॉगिन के बाद आपको नया सिक्योरिटी PIN बनाना होगा। चाहें तो फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक भी एक्टिवेट कर सकते हैं।
5. Aadhaar प्रोफाइल दोबारा जोड़ें
अब अपना Aadhaar नंबर डालकर फिर से OTP वेरिफिकेशन करें और प्रोफाइल ऐड करें।
6. फैमिली प्रोफाइल भी जोड़ सकते हैं
अगर एक ही मोबाइल नंबर पर परिवार के कई Aadhaar जुड़े हैं, तो उन्हें भी ऐप में ऐड किया जा सकता है।
7. पुराने ऐप को हटाएं
जब नया ऐप पूरी तरह काम करने लगे और सभी डिटेल्स दिखने लगें, तब आप पुराने mAadhaar ऐप को डिलीट कर सकते हैं।
नए Aadhaar ऐप की 5 खास खूबियां
- QR कोड के जरिए आसान Aadhaar शेयरिंग और वेरिफिकेशन
- पहले से बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल
- Aadhaar से जुड़े कई काम ऐप में ही
- फेस ऑथेंटिकेशन सपोर्ट
- बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक फीचर
क्यों खास है नया ऐप?
UIDAI का कहना है कि नया Aadhaar ऐप यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और आसान डिजिटल एक्सपीरियंस देगा। इससे फिजिकल फोटोकॉपी की जरूरत कम होगी और डिजिटल वेरिफिकेशन को बढ़ावा मिलेगा।


