टेक्नो का नया स्मार्टफोन Tecno Pova Slim 5G भारत में लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने घोषणा की है कि इसकी पहली सेल 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
Tecno Pova Slim 5G की कीमत
भारत में इस स्मार्टफोन का दाम ₹19,999 रखा गया है। यह कीमत इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए तय की गई है।
कलर ऑप्शन और उपलब्धता
यह डिवाइस तीन आकर्षक कलर्स — Cool Black, Sky Blue और Slim White में उपलब्ध होगा।
ग्राहक इसे Flipkart, Amazon और देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद पाएंगे।
Tecno Pova Slim 5G की खासियत
कंपनी का दावा है कि 5,160mAh की बैटरी के साथ यह दुनिया का सबसे हल्का और पतला फोन है। इसकी मोटाई 5.95 एमएम और वजन 156 ग्राम है। फोन में 6.78-इंच 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। फोन मीडियाटेक डाइमेंशसिटी 6400 चिपसेट से लैस है। फोन में 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5160mAh की बैटरी है।



