Lava Bold N1 5G: सिर्फ ₹7,499 में धमाकेदार लॉन्च, फीचर्स ने मचाई हलचल!

Lava ने भारतीय यूज़र्स के लिए सस्ता 5G स्मार्टफोन पेश किया, कीमत और फीचर्स कर देंगे हैरान।

Lava Bold N1 5g Launch Price Features India
Lava Bold N1 5g Launch Price Features India (PC: BBN24/Social Media)

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने शुक्रवार (5 सितंबर, 2025) को अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G लॉन्च कर दिया। कंपनी का दावा है कि यह फोन भारत के सभी 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है और किफायती दाम में यूज़र्स को प्रीमियम अनुभव देगा।

डिजाइन और डिस्प्ले

Lava Bold N1 5G में 6.75 इंच का HD+ नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इसके अलावा फोन को IP54 रेटिंग मिली है, यानी यह हल्की धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा।

बैटरी और परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। बॉक्स में 10W चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है, लेकिन यह 18W फास्ट चार्जिंग भी संभाल सकता है।
फोन को Unisoc T765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से पावर किया गया है। इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज तक का विकल्प है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, 4GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है।

कैमरा और सॉफ्टवेयर

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें स्क्रीन फ्लैश का फीचर मौजूद है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps सपोर्ट करता है।
Lava Bold N1 5G, Android 15 पर काम करता है और कंपनी ने 2 साल का OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।

कीमत और वेरिएंट्स

  • 64GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹7,499
  • 128GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹7,999

यह स्मार्टफोन Champagne Gold और Royal Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Share This Article
Exit mobile version